ब्रेकिंग
Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा...
देश

मानसून के लिए करना होगा लंबा इंतजार, दिल्ली, राजस्थान में जून के अंत तक होगी बारिश

दिल्ली में जून के अंत तक भी मानसून आने की संभावना नहीं है और तब तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।  केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद मानूसन पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में सात से दस दिन पहले ही पहुंच गया।

 दिल्ली में 26 जून को होगी बारिश 
आईएमडी ने बताया कि हालांकि दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पंजाब समेत देश के बाकी हिस्सों में मानसून के अगले सात दिनों के दौरान पहुंचने की संभावना नहीं है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश का अनुमान है लेकिन इस क्षेत्र को मानसून की बारिश के लिए और इंतजार करना होगा।

 सामान्य तौर पर 27 जून तक पहुंचता है  मानसून 
मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि दिल्ली में निर्धारित कार्यक्रम से 12 दिन पहले 15 जून तक मानसूनी हवाएं चल सकती है। सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है। एक निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसूनी हवाएं चली थीं और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गई थीं।

पश्चिमी हवाएं के चलते रूका  मानसून 
एजेंसी के अधिकारी महेश पालावत ने बताया कि दिल्ली में जून के अंत के आसपास ही मानूसन की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा, पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के बाकी के हिस्सों में कुछ दिनों के लिए मानूसन को पहुंचने से रोक रही हैं। इनके कम से कम एक हफ्ते तक और रहने की उम्मीद है।’’

Related Articles

Back to top button