ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

मंदसौर, नीमच और रतलाम में बारिश, ओलों से पटीं सड़कें

मंदसौर   मार्च माह में भी पश्चिमी विक्षोभ के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। वर्तमान में भी एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना हुआ है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर तीन अन्य मौसम प्रणालियां भी बनी हुई हैं। इससे मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों के अलावा सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, धार, देवास, नीमच, मंदसौर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार से इन जिलों का मौसम साफ होने के आसार हैं। सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनोद में एक खेत में बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मंदसौर, नीमच और रतलाम में गेहूं, मसूर, चना, मैथी सहित अफीम की फसल को नुसान

 अंचल में तीसरे दिन बुधवार को भी बेमौसम बारिश हुई। मंदसौर जिले की सीतामऊ, दलौदा तहसील के कुछ गांवों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। तेज हवा से गेहूं की फसल आड़ी हो गई। गेहूं, मसूर, चना, मैथी सहित काला सोना यानी अफीम की फसल को नुकसान पहुंचा है। धुंधड़का, करजू, नंदावता, आकोदड़ा, नगरी, साखतली सहित लगभग 20 से अधिक गांवों में ओले गिरने की खबर है। कलेक्टर गौतमसिंह ने बताया कि ओलावृष्टि की सूचनाएं आ रही हैं। राजस्व दल भेजकर वास्तविक स्थिति का सर्वे कराएंगे।

रतलाम जिले में कई स्थानों पर रिमझिमतेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे खड़ी और काट कर रखी फसलों में नुकसान पहुंचा। किसानों ने शासनप्रशासन से नुकसानी का आकलन कराकर मुआवजा देने की मांग की है। नीमच जिले के झांतला, महागढ़, देवरी खवासा, खजूरी सहित करीब एक दर्जन गांवों में बारशि के साथ ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button