ब्रेकिंग
Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ...
मध्यप्रदेश

सुसाइड नोट लिख शिप्रा में छलांग लगाने वाले गेल के सीनियर इंजीनियर की लाश मिली

इंदौर। सोमवार से लापता गैस अथारिटी आफ इंडिया लि. (गेल) के सीनियर इंजीनियर विनोद कुमार का शव मंगलवार सुबह शिप्र नदी में मिल गया है। औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि शव नदी में तलाशी के दौरान करीब 100 मीटर दूरी पर मिल गया। शव का पोस्टमार्टम कर मर्ग कायम किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गुलाब कालोनी स्कीम-94 निवासी विनोद कुमार शर्मा सोमवार से लापता थे। उनकी कार शिप्रा नदी किनारे मिली थी। कार में सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके बाद से पुलिस व गोताखोर नदी में सर्चिंग में जुटे हैं।

52 वर्षीय विनोद रामप्रसाद शर्मा के पास देवास व इंदौर का काम था। सोमवार दोपहर वे बगैर बताए कार (एमपी 09 डब्ल्यूजी 6003) से घर से रवाना हुए थे। घर न लौटने पर स्वजन ने तलाश शुरू की। पत्नी कीर्ति ने लसूड़िया थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाली तो औद्योगिक नगर देवास थाना क्षेत्र में मिली। सीसीटीवी फुटेज निकाले तो दोपहर करीब सवा दो बजे कार टोलनाका से जाते हुए नजर आई।

Related Articles

Back to top button