ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
विदेश

पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने गुजरात में मचाया आतंक, किसानों को भारी नुकसान

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आने वाले टिड्डी के झुंडों ने गुजरात में आतंक मचा दिया है। टिड्डी दल के हमले से बनासकांठा और मेहसाणा जिलों में सरसों, अरंडी और गेहूं की फसल नष्ट हो गई है, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया हैं। बेबस किसान कहीं ताली बजाकर तो कहीं हाथों में बंदूक लेकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कि किसानों को फसलों के नजदीक खेतों में टायर जलाने, ढोल बजाने, बर्तन बजाने, टेबल फैन चलाने जैसे विभिन्न कदम उठाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बनासकांठा में टिड्डियों को रोकने के लिए 18 टीम बनाई गई हैं और किसानों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है। दरअसल टिड्डियां एक सप्ताह पूर्व सबसे पहले बनासकांठा जिले की सुइगाम, दांता, डीसा, पालनपुर और लखनी तालुकाओं के गांवों में देखी गईं। इसके बाद ये पास के मेहसाणा जिले की सतलसना तालुका के गांवों में भी फैल गईं।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि इन टिड्डियों ने पाकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों से गुजरात में प्रवेश किया। एक महीने में यह दूसरी बार है जब टिड्डियों ने उत्तरी गुजरात में हमारे खेतों पर धावा बोला है। स्थानीय प्रशासन और कृषि विभाग स्थिति से निपट रहा है। दरअसल यह टिड्डी दिन के दौरान उड़ते हैं और रात में फसलों पर बैठ जाते हैं, जिससे किसानों को उन्हें भगाने काफी परेशानी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button