ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
उत्तरप्रदेश

पारिवारिक विवाद और चरित्रहीनता के शक में 2 की हत्या, बेटों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात में एक फिर हुए डबल मर्डर से सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया है। जहां जिले में पारिवारिक विवाद और चरित्रहीनता के शक के चलते 2 बेटों ने मिलकर अपने पिता और उसकी तीसरी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाबा और तीसरी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी।

पारिवारिक विवाद और चरित्रहीनता के शक में 2 की हत्या
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे का है। जहां पारिवारिक विवाद और चरित्रहीनता के शक के चलते ललित और अक्षय हत्यारे बन बैठे। दोनों युवकों ने अपने रिटायर्ड शिक्षक पिता (65) विमल और उसकी तीसरी पत्नी खुशबू के साथ साथ बाबा राम प्रकाश पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे राम प्रकाश और खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि 2 हत्याएं होने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक की मानें तो 2 लोगो की हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी गई। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही । जांच में मृतिका खुशबू विमल की तीसरी पत्नी होने की जानकारी मिली है। दोनों युवकों द्वारा पिता की चरित्रहीनता के शक के चलते और पारिवारिक विवाद के चलते हत्या करने की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button