ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मध्यप्रदेश

अनशन से सिमी आतंकियों की हालत बिगड़ी, कलेक्टर ने किया जेल का दौरा

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल के हाई सिक्युरिटी सेल में रखे गए प्रतिबंधित संगठन सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया) के चार आतंकी पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। लगभग चार दिनों से पानी लेने से भी मना करने पर उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। इसके चलते उनमें से दो को जेल के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

कलेक्टर, एसीपी ने किया दौरा

बताया जाता है कि बुधवार की शाम अबु फैसल और कमरुद्दीन नामक दो सिमी आतंकी बेहोश हो गए थे। चिकित्सकों ने ग्लूकोस चढ़ाया था। होश आने पर उन्होंने हाथ में हाथ में लगा कैन्युला निकाल दिया। जेल प्रशासन आतंकियों की बिगड़ती सेहत के बारे में शासन को लगातार अवगत करा रहा है। अनशन पर उतारू आतंकियों को लगातार समझाइश भी दी जा रही है। उधर गुरुवार को कलेक्टर आशीष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी ने जेल का दौरा किया।

इन मांगों को लेकर कर रहे भूख हड़ताल

सेंट्रल जेल में बंद अबू फैसल, कमरुद्दीन, कामरान और शिवली पिछले कई दिनों से अनशन कर रहे हैं। चार दिनों से उन्होंने पानी लेने से भी मना कर दिया है। उनकी मांग है कि उन्हें सामूहिक नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए। सेल से बाहर घूमने दिया जाए। न्यूज पेपर,लाइब्रेरी की सुविधा के साथ उन्हें घड़ी भी मुहैया कराई जाए।

सतत निगरानी

जेल उपअधीक्षक सरोज मिश्रा ने बताया कि पानी लेने से मना करने से बंदियों की हालत बिगड़ रही है। डाक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। आतंकियों के अनशन और स्वास्थ्य के बारे में राज्य शासन को लगातार अवगत कराया जा रहा है। जेल के अधिकारियों द्वारा लगातार काउंसलिंग कर बंदियों को अनशन तोड़ने के लिए समझाइश भी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button