ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

चाचा ने 6 साल के भतीजे को तालाब में फेंका, खुद भी कूदा, दोनों की मौत

भोपाल। जहांगीराबाद के खटलापुर तालाब में गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब जहांगीराबाद के चिकलौद रोड निवासी 24 वर्षीय चाचा कैसर ताज ने अपने 7 साल के भतीजे अहमद ताज को तालाब में डूबाकर मार डाला।बाद में जब लोगों ने उसे बच्चे को तालाब में फेंकते देखा, तो पकड़े जाने के डर से उसने खुद भी तालाब में कूदकर जान दे दी।

जहांगीराबाद पुलिस ने दोनों के शव गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिए हैं।पुलिस की शुरुआती जांच में चाचा के भतीजे को फेंकने का कारण बच्चे के पिता और चाचा में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद पुलिस बता रही है,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जहांगीराबाद थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि कैंसर ताज (24) निवासी ताज किराना स्टोर वाला मकान, चिकलोद रोड पर स्वजनों के साथ रहता था। गुरुवार दोपहर वह अपने भाई फैसल ताज के सात वर्षीय बेटे अहमद ताज को लेने के लिए उसके स्कूल पहुंचा और वहां से बच्चे को स्कूल यूनिफार्म में लेकर वह पुलिस मुख्यालय के पीछे खटलापुरा तालाब पर लेकर पहुंचा।

जहां उसने मासूम को पानी में फेंककर पानी में डूबा दिया। उसकी इस हरकत को रायसेन के रहने वाले एक युवक ने देख लिया और उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपित कैसर ताज ने डर के मारे तालाब में छलांग लगा दी।बाद में लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया।

संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद है भाइयों में :-

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह ने बताया कि कैंसर ताज और उसके भाई फैसल ताज के पिता ने कुछ माह पहले दोनों भाइयों में संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। दोनों भाईयों में इसी को लेकर अनबन चल रही थी। दोनों पहले पिता के साथ किराने की दुकान पर बैठा करते थे।

कैंसर शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। उसकी पत्नी ऐशबाग में अपने मायके में अपने बच्चे के साथ ही रह रही है। उसके पति ने तीन माह पहले अपने पिता के साथ भी विवाद किया था। उसके बाद से उसके घर से अलग कर दिया था, वह अपनी ससुराल और घर आता जाता रहता था।

पहले पूरा परिवार संयुक्त रूप से रहते थे। इस विवाद के बाद से कैसर का मानसिक तनाव में रहने लगा था। आशंका है कि इस तनाव को लेकर उसने अपने भतीजे की तालाब में फेंक कर जान ले ली।

चार भाई बहनों में सबसे छोटा था कैंसर:-

कैंसर और उसके भाई फैसल के अलावा उसकी दो बहनें हैं, कैंसर का भी छह साल का बेटा है। वह भतीजे के साथ ही स्कूल में पढ़ा करता था।

Related Articles

Back to top button