ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

इंदौर के कालेज छात्रों में चाकूबाजी, छात्रा से बात करने पर हुआ था विवाद

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात कालेज छात्रों के दो गुट आपस में भीड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। विवाद की असल वजह कालेज छात्रा है। बताते है बातचीत करने की बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने फिलहाल चोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक घटना पद्मश्री अपार्टमेंट के पास में गुरुवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, राज अवाड़ा, हर्ष गौहर, वरुण शर्मा पर हरि नागेश्वर, देव व उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पूर्व कालेज छात्रा से बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ था।

नागेश्वर एक छात्रा का पीछा करता था। राज व साथियों ने इस पर रोका और कहासुनी हो गई। गुरुवार रात दोनों पक्ष इसी बात को लेकर पुनः आमने सामने हो गए। आरोपित योजनाबद्ध तरिके से आए और चाकू से हमला कर डाला।

तंत्र-मंत्र से उपचार करवा रहे सब्जी व्यापारी की मौत

एमआइजी थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय सब्जी व्यापारी ललित शेजवार की गुरुवार रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ललित कई दिनों से बीमार था। स्वजन तंत्र-मंत्र से उपचार करवा रहे थे। उन्हें वहम था कि ललित को ऊपरी बाधा है।

पुलिस के मुताबिक, ललित सब्जी बेचने का काम करता था। यूं तो तबियत पांच साल पहले खराब हुई थी। स्वजन ने कहा कि उसको प्रेतबाधा है। डाक्टर से उपचार करवाने पर कोई फायदा नहीं हुआ तो तंत्र मंत्र का सहारा लिया। गुरुवार को उसको उल्टियां हुई तो पड़ोसी एमवाय अस्पताल लेकर आए। रात को ललित ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम किया है। शुक्रवार को शव का पीएम करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button