ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
खेल

टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका..! ये खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर, सामने आई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी है। विराट कोहली के शतक से भारत ने ये मैच 7 विकेट से जीता। तो वहीं इस मैच से जुड़ी एक बुरी खबर भी सामने आई है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टीम इंडिया के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या को बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए ले जाया जाएगा, जहां इंग्लैंड के एक विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज करेंगे और संभवत: उन्हें इंजेक्शन लगाए जाएंगे। हार्दिक पांड्या के अब लखनऊ में भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद है और टीम को उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से बयान में कहा गया है कि टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान अपनी ही गेंदबाजी पर फील्डिंग करते समय बाएं टखने में चोट लग गई। ऑलराउंडर को स्कैन के लिए ले जाया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहेंगे। वह 20 अक्टूबर को टीम के साथ धर्मशाला के लिए उड़ान नहीं भरेंगे और अब सीधे लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे जहां भारत इंग्लैंड से खेलेगा।

रिपोर्ट है कि वह बेंगलुरु जाएंगे जहां उन्हें एनसीए को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। मेडिकल टीम ने उनके टखने की स्कैन रिपोर्ट का आकलन किया और ऐसा लग रहा है कि इंजेक्शन लेने से वह ठीक हो जाएंगे। बीसीसीआई ने इंग्लैंड में एक विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ली और उनकी भी यही राय थी। वह अगला मैच नहीं खेल पाएंगे।

पुणे में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ लीग गेम के दौरान ऑलराउंडर के टखने में चोट लगने के बाद मेडिकल टीम ने उनकी स्कैन रिपोर्ट का आकलन किया। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया और बाद में वह टीम में शामिल हो गए लेकिन वह पूरा मैच नहीं खेल पाए। हालांकि, विश्व कप टीम में चोटिल हार्दिक की जगह लेने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button