ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
राजस्थान

राजस्थान में नाराजगी थामने में जुटा भाजपा आलाकमान, प्रह्लाद जोशी ने RSS पदाधिकारियों संग की बैठक

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री व प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के आवास पर गुरुवार को प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में तकरीबन 80 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा हुई है। उधर, 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश भाजपा में उपजे असंतोष के स्वर को थामने के लिए पार्टी आलाकमान पूरी कोशिश में जुटा है।

नड्डा ने वरिष्ठ नेताओं संग की बैठक

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कोटा व अजमेर के नेताओं के साथ बैठक कर एकजुटता का संदेश दिया।नड्डा ने पिछले सप्ताह उदयपुर व जोधपुर में भाजपा के जिला स्तरीय नेताओं की बैठक ली थी। इस बीच, गुरुवार को जोशी बीकानेर पहुंचे।

उन्होंने पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम सहित तीन वरिष्ठ प्रचारकों के साथ बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, जोशी ने असंतोष को थामने के लिए आरएसएस की मदद मांगी। साथ ही आरएसएस पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी सलाह को प्रत्याशी चयन व चुनावी रणनीति बनाने में पूरा महत्व दिया जाएगा। दरअसल, पहली सूची में जारी तीन नामों पर आरएसएस के प्रदेश पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी।जोशी ने विधायकों, पूर्व विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक की।

प्रत्याशियों का हो रहा विरोध

उधर, पहली सूची में घोषित 41 में से 12 प्रत्याशियों का विरोध अब भी जारी है। सांचौर सीट से घोषित प्रत्याशी देवजी पटेल, बस्सी में चंद्रमोहन मीणा, झोटवाड़ा में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, तिजारा में बालकनाथ, बानसूर में देवीसिंह शेखावत, झुंझुनूं में बबूल चौधरी, नगर में जवाहर सिंह, किशनगढ़ में भागीरथ चौधरी, देवली में विजय बैंसला, कोटपुतली में हंसराज पटेल, लक्ष्मणगढ़ में सुभाष महरिया, डूंगरपुर में बंशीलाल और बागीडोरा में कृष्णा कटारा का भाजपा के कार्यकर्ता ही विरोध कर रहे हैं।

प्रत्याशी घोषित

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बानसूर सीट से पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा, भादरा से मुकेश चौपड़ा, तिजारा से उदमीराम, सादुलपुर से सत्यवान सिंह, नगर से नेम सिंह व सिरोही से मोतीलाल को प्रत्याशी घोषित किया है। शर्मा पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भाजपा से निष्कासित किया हुआ है। वे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के निकट माने जाते थे।

Related Articles

Back to top button