ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

बेटी हुई तो डाक्टर पति ने नर्स पत्नी को घर से निकाला, वेतन से हर माह 10 हजार मांगते थे

खंडवा । बेटी हुई तो एक निजी डाक्टर पति ने मेडिकल कालेज में कार्यरत अपनी नर्स पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी से अपने वेतन से हर माह 10 हजार रुपये देने की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। नर्स करीब छह माह से अपने मायके में रह रही है। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर नर्स ने अपने डाक्टर पति और सास-ससुर पर दहेज का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद गुरुवार को आरोपित डाक्टर पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया। फरियादी नर्स ने अपने आवेदन में बताया कि मेरी शादी पांच साल पहले हुई थी।

शादी होने के बाद से ही ससुराल वाले मुझे तंग करने लगे और मेरे पति के साथ नहीं रहने दिया जा रहा था। मैं सरकारी नौकरी करती हूं और मेरे पति बड़वाह में निजी डाक्टर है। मुझे बेटी होने के बाद उनकी प्रताड़ना और बढ़ गई। सास-ससुर और ससुराल के अन्य लोग मुझसे मेरे वेतन में से हर माह 10 हजार रुपये देने की मांग करते थे, जबकि मेरा पति न मेरा ख्याल रखते है न मेरी बच्ची का, उसकी स्कूल की फीस से लेकर सारा खर्च मैं उठाती हूं। यदि मैं अपनी सैलरी भी उन्हें दूंगी तो बच्ची की परवरिश कौन करेगा।

मैं अपने पति के साथ अच्छे से रहना चाहती हूं, लेकिन मेरे ससुरालवाले हम दोनों के बीच झगड़ा करवाते हैं। मुझसे गाली-गलौच करते हैं। मैं अपने पति के जन्मदिन पर जब उनसे मिलने गई तो मेरी सास ने मुझे घर से भगा दिया। मैंने कहा कि इस घर में मुझे रहने के लिए कोई कमरा दे दो तो उन्होंने ये कहकर घर से निकाला कि पांच लाख रुपये हो तो घर में घुसना, दहेज में भी तू पुराना सामान लेकर आई थी।

हम लोगों ने रिश्तदारों के माध्यम से भी हर कोशिश कर ली, लेकिन ससुरवाले वाले कोई बात समझने को तैयार नहीं हैं। वेतन में से रुपये नहीं देने पर मुझे कहा जाता है कि नौकरी छोड़ दे। मेरा पति बच्ची पर ध्यान नहीं देता यदि मैं भी नौकरी छोड़ दूंगी तो उसकी परवरिश कैसे होगी। मामले में कोतवाली टीआइ बलरामसिंह राठौर ने कहा कि महिला की शिकायत पर उसके ससुरालवालों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है, चालान कोर्ट में पेश करेंगे।

Related Articles

Back to top button