ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

दबिश देने नाव से पहुंचा अमला, 11 लाख मूल्य का 11 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट

ओंकारेश्वर । ओंकारेश्वर डैम के बैकवाटर में बड़े पैमाने पर फैले कच्ची शराब के अड्डों पर गुरुवार सुबह नाव के माध्यम से मौके पहुंचकर कर मांधता पुलिस और आबकारी विभाग ने दबिश देकर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में 11 लाख रुपये कीमत का करीब 11000 लीटर महुआ लहान और शराब बनाने के उपकरण सामग्री को नष्ट किया गया।

कच्ची शराब के तस्करों और माफियाओं द्वारा ओंकारेश्वर डैम के बैक वाटर में दूरस्थ सुनसान और मानव विहीन 15 से 20 किलोमीटर के जंगल वाले एरिया में बड़े पैमाने पर पानी के अंदर भट्टी लगाकर और ड्रमों को लगाकर कच्ची शराब का निर्माण किया जाता रहा है।

जिसे आज पूर्ण रूप से पुलिस बल द्वारा नष्ट किया। उक्त कार्रवाई में जिला पुलिस बल की ओर से थाना प्रभारी मांधाता बलजीत सिंह, उपनिरीक्षक रामदास यादव, सहायक उप निरीक्षक मनोज खोड़े, महिला प्रधान आरक्षक सरिता जाट, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, आरक्षक विवेक, आरक्षक संतोष एवं जिला आबकारी विभाग की ओर से सहायक जिला

आबकारी अधिकारी संतोष कुशवाहा एवं दीपक रोकड़े तथा आबकारी उपनिरीक्षक अंकित सोलंकी, उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे, उपनिरीक्षक हेमलता मुवेल, उपनिरीक्षक किरण पवार, मुख्य आरक्षक श्यामलाल व टीम शामिल थी।

Related Articles

Back to top button