ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

जुर्माना न भरने पर 14 प्रतिष्ठान को कराया बंद, खाद्य लाइसेंस और पंजीयन निलंबित

ग्वालियर। नमूने अमानक निकलने के बाद अधिरोपित किया गया जुर्माना न भरना 14 प्रतिष्ठान के संचालकों को भारी पड़ गया। अभिहित अधिकारी डा.आरके राजौरिया ने इन प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस और पंजीयन निलंबित कर कारोबार बंद रखने की हिदायत दी है। इन सभी पर 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया था।

इसके साथ ही एक जनवरी 2024 से 15 अगस्त 24 तक की समयावधि में 46 प्रतिष्ठानों से लिए गए दूध एवं दूध उत्पादों के नमूने जांच में अमानक स्तर के पाए गए हैं। इनको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

जुर्माना न भरने पर इन मिलावटखोरों पर कार्रवाई

  • दीनदयाल इण्डस्ट्रीज इण्डस्ट्रीयल एरिया बिरलानगर पर अधिरोपित राशि 50000
  • रूचि सोया इण्डस्ट्रीज लिमिटेड पुरानी छावनी 20000
  • महालक्ष्मी एलएलपी गिरवाई एबी रोड लश्कर 50000
  • निर्मल भोजनालय हनुमान मंदिर के सामने जौरासी 5000
  • न्यू मुरैना मिष्ठान भण्डार नाका चन्द्रवदनी चौराहा 20000
  • आकाश दूध डेयरी एवं नाश्ता सेन्टर कामनी पुल के पास लक्ष्मीगंज लश्कर 40000
  • न्यू मयूर किराना स्टोर सुभाषगंज डबरा अनिल कुमार शाहवानी पर 40000
  • श्रीधनलक्ष्मी बेकर्स पंचवटी कालोनी बहोडापुर मालिक दिनेश बघेल पर 40000
  • कृष्णा डेयरी, पृथ्वी नगर, सिरोल, कालोनी मालिक कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर पर 50000
  • कारस डेयरी, गोल पहाडिया सेन्ट्रल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने, एबी रोड मालिक रघुराज गुर्जर पर 25000
  • रामेश्वर मिल्क डेयरी अर्जुन पैलेस के पास, बुर्जुग रोड, डबरा 90000
  • शिवम डेयरी गोल पहाडिया एबी रोड लश्कर मालिक राजेन्द्र सिंह लोधी पर 150000
  • नवनीत डेयरी फालका बाजार पुलिस चौकी के पास मालिक सोमिल गोयल पर 90000
  • मनीषा डेयरी पता शब्दप्रताप आश्रम पर 50000

Related Articles

Back to top button