ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा के सबसे बड़े एसएके नर्सिंग कॉलेज में 14 घंटे जांच करती रही सीबीआई

छिंदवाड़ा। नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच में एक न्यायाधीश की उपस्थिति भी अनिवार्य कर दी गई है। ताकि सीबीआई किसी भी तरीके के लेनदेन और रिश्वत लेकर जांच को अंजाम न दे सके। छिंदवाड़ा के सबसे बड़े नर्सिंग कॉलेज एस ए के नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई ने जांच की सुबह शुरू हुई जांच देर रात लगभग 11:00 बजे खत्म हुई।

पिछली जांच में क्लीन चिट मिल गई थी

एस ए के नर्सिंग कॉलेज में इसके पहले भी सीबीआई ने जांच की है, लेकिन पिछली जांच में एस ए के नर्सिंग कॉलेज को क्लीन चिट मिल गई थी। यह क्लीन चिट कैसे मिली थी यह बात अब सभी जानने लगे क्योंकि पिछली बार सीबीआई के जिन अधिकारियों ने जांच की थी उन पर रिश्वत लेने और लेनदेन कर जांच करने का आरोप लगा है। जिसके चलते हाईकोर्ट ने अब फिर से नर्सिंग कॉलेज की जांच शुरू की है।

सीबीआई ने कॉलेज के दस्तावेज खंगाले

बुधवार को एस ए के नर्सिंग कॉलेज में की गई जांच के दौरान भोपाल और जबलपुर के सीबीआई अधिकारियों के साथ ही जिला न्यायालय के न्यायाधीश श्री बघेल भी जांच के दौरान उपस्थित रहे। यह जांच लगभग 14 घंटे चली। इस दौरान सीबीआई ने कॉलेज के दस्तावेज खंगालने के साथ ही कॉलेज में एडमिशन, फैकल्टी और अन्य मामलों में भी सघन तफ्तीस की है। अगर यह जांच सही है तो निश्चित रूप से एस ए के कॉलेज पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। क्योंकि एस ए के कॉलेज में स्टूडेंट और फैकेल्टी दोनों ही मामलों में बहुत बड़ा गोलमाल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button