ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

चंबल के बीहड़ क्षेत्रों में मुकाबला दिलचस्प, सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के कोटे से इन्हें मिला टिकट

मुरैना। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियाें की पांचवी सूची जारी की, जिसमें मुरैना जिले की अंबाह और जौरा सीट के टिकट फाइनल हो गए। जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा और अंबाह से कमलेश जाटव भाजपा उम्मीदवार बने हैं, यानी दोनों सीटों पर भाजपा ने वर्तमान विधायकों को ही चुनावी रण में उतारा है। इसी के साथ जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय हो गए हैं, लेकिन बसपा उम्मीदवार तय नहीं होने से मुरैना व सुमावली विधानसभा में चुनावी रण की तस्वीर अभी भी धुंधली है।

सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के कोटे से टिकट

जौरा सीट से प्रत्याशी बने सूबेदार सिंह रजौधा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक हैं, इनका टिकट तोमर खेमे का है। रजौधा की दावेदारी इसलिए भी मजबूत थी, कि जौरा विधानसभा में आजादी से अब तक केवल दो बार भाजपा जीती है और दोनों बार सूबेदार सिंह रजौधा ने ही भाजपा को जीत दिलाई है। सुमावली विधानसभा से प्रत्याशी बने वर्तमान विधायक कमलेश जाटव सिंधिया समर्थक हैं, जो सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। कमलेश जाटव 2018 में कांग्रेस से, 2020 के उप चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव जीत चुके हैं।

छह विधानसभा सीटों के प्रत्याशी

  • मुरैना- भाजपा – रघुराज सिंह कंषाना (पूर्व विधायक), कांग्रेस – दिनेश गुर्जर
  • सुमावली- भाजपा – ऐदल सिंह कंषाना (पूर्व विधायक), कांग्रेस – कुलदीप सिंह सिकरवार
  • दिमनी- भाजपा – नरेंद्र सिंह तोमर (केंद्रीय मंत्री), कांग्रेस – रविंद्र सिंह तोमर, बसपा – बलवीर सिंह डण्डोतिया
  • अंबाह- भाजपा – कमलेश जाटव, कांग्रेस – देवेंद्र सखबार, बसपा – डा. रामवरण सिंह
  • जौरा- भाजपा – सूबेदार सिंह रजौधा (वर्तमान विधायक), कांग्रेस – पंकज उपाध्याय, बसपा – सोनेराम कुशवाह
  • सबलगढ़– भाजपा – सरला रावतकांग्रेस – बैजनाथ कुशवाह (वर्तमान विधायक), बसपा – सोनेराम धाकड़ ‘सोनी’

Related Articles

Back to top button