ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
विदेश

दुनियाभर में इजरायल-हमास युद्ध की गूंज, कई भारतीय फंसे, भारत सरकार जारी की एडवाइजरी

दुनियाभर के देशों ने फलीस्तीन के हथियारबंद संगठन हमास के इजरायल पर किये गये हमले की निंदा हो रही है। हमास ने जमीन, समुद्र और हवा के रास्ते इजरायल पर चौतरफा हमले की निंदा हो रही है। इजरायली इलाकों में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच संघर्ष जारी है। हमास के नियंत्रण वाले गाजा में इजरायली वायुसेना ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं। युद्ध की घोषणा के बाद से इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी के 426 ठिकानों को निशाना बनाया है। अभी तक के युद्ध में करीब 700 इजरायली लोगों की मौत हुई है। जिसके जवाब में इजरायल ने भी गजा में विभिन्न हिस्सों पर हवाई हमले कर बता दिया है कि वह भी उससे कम नहीं है। कई सालों से चले आ रहे झगड़े में बहुत से देशों का रुख पहले से तय है लेकिन इस बार हमास के हमले के कारण बहुत से पक्ष अपना दिशा तय करना मुश्किल पा रहे हैं।

इस बीच जारी लड़ाई के बीच हजारों भारतीय छात्र इजरायल में फंस गए हैं। भारत सरकार ने कहा है कि उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाएगा। सात अक्टूबर की सुबह हमास ने जिस तरह से इजरायल- के शहरों पर हमला बोला है उससे पूरी दुनिया में चिंता फैल गई है। हमले के बाद इजरायल- ने गजा पर हवाई हमले किए। इस्राएल और गजा दोनों में ही सैकड़ों लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट है और हजारों घायल बताए जा रहे हैं।

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का बयान

भारतीय छात्रों को लेकर चिंता को लेकर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का बयान आया है जिसमें उन्होने कहा है कि भारत सरकार इजरायल में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इजरायल के कई क्षेत्र में में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच संघर्ष जारी है। हमास के कब्जे वाले गाजा में इजरायली वायुसेना ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं। युद्ध की घोषणा के बाद से इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी के 426 ठिकानों पर हमला किया है। अभी तक के युद्ध में करीब 700 इजरायली लोगों की मौत होने की खबर है।

यहूदी राज्य का विनाश चाहता है हमास

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटना को युद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि हमास आतंकियों ने इजरायल पर भयंकर हमला किया मालूम हो कि कि हमास आतंकियों के इस हमले को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें उन्होंने चेतावानी दी कि इजरायल को निशाना बनाने वाले एक भी आतंकी को छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, हमास के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में, इजरायल वायु सेना ने सोमवार को कई परिचालन मुख्यालयों के साथ-साथ विभिन्न इमारतों पर हमला किया जहां आतंकवादी संगठन हमास के नेता रह रहे थे। इजरायल वायु सेना के अनुसार, वायु सेना ने तीन मंजिला मुख्यालय और हमास के वरिष्ठ नौसैनिक बल, मुहम्मद काश्ता से जुड़े मुख्यालय पर भी हमला किया। इजरायल पर हुए हमास के रॉकेट हमले में 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button