ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

इंदौर में उपनाम से फेमस हैं उम्मीदवार, संजू, पिंटू, चिंटू, गोलू, बाबा, दीदी चुनावी मैदान

इंदौर। इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशी दमखम से मैदान में उतर चुके हैं। मजेदार बात यह है कि भाजपा, कांग्रेस दोनों ही ने इस बार जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है वे अपने मूल नाम से कम और उपनाम से ज्यादा पहचाने जाते हैं।

कुछ प्रत्याशी तो ऐसे भी हैं जिनका मूल नाम जनता को पता ही नहीं है। प्रत्याशी भी जानते हैं कि अगर उन्होंने मूल नाम को आगे रखकर प्रचार किया तो मतदाताओं के दिलोदिमाग तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

यही वजह है कि ये प्रत्याशी खुद भी अपने मूल नाम को भूलकर उपनाम के भरोसे मैदान में डटे हैं। उन्हें भरोसा है कि जनता उन्हें मूलनाम से भले ही न पहचाने लेकिन उपनाम के भरोसे उनकी चुनावी वैतरणी पार हो ही जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र एक

इंदौर एक नंबर विधानसभा से कांग्रेस ने यहां से संजय शुक्ला को मैदान में उतारा है। वे विधानसभा क्षेत्र में मूल नाम के बजाय संजू भैया के नाम से जाने जाते हैं।

विधानसभा क्षेत्र दो

भाजपा की इस परंपरागत सीट से भाजपा ने रमेश मेंदोला को प्रत्याशी बनाया है। क्षेत्र की जनता के बीच वे दादा के उपनाम से पहचाने जाते है। इसी विधानसभा से चिंटू चौकसे कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। क्षेत्र की ज्यादातर जनता को पता ही नहीं है कि चिंटू का असली नाम चिंतामणी है।

विधानसभा क्षेत्र तीन

भाजपा ने यहां से राकेश शुक्ला को टिकट दिया है जो गोलू शुक्ला के नाम से पहचाने जाते हैं। इसी तरह कांग्रेस ने पिंटू जोशी को मैदान में उतारा है। पिंटू का मूलनाम दीपक है। पिंटू और गोलू दोनों ही अपने मूलनाम के बजाय उपनाम से ही पहचाने जाते हैं।

विधानसभा क्षेत्र पांच

यहां मुकाबला भाजपा के महेंद्र हार्डिया और कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल के बीच है। हार्डिया बाबा उपनाम से और पटेल सत्तू उपनाम से पहचाने जाते हैं।

विधानसभा क्षेत्र राऊ

कांग्रेस ने यहां से जितेंद्र पटवारी पर दाव लगाया है जो जीतू उपनाम से पहचाने जाते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में उनका मुकाबला भाजपा के मधु वर्मा से है जो मधु भैया के उपनाम से पहचाने जाते हैं। इसी तरह भाजपा ने महू विधानसभा क्षेत्र से उषा ठाकुर को टिकट दिया है जो मूलनाम के बजाय दीदी उपनाम से पहचानी जाती हैं।

Related Articles

Back to top button