ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

भारत, सऊदी अरब के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कसाबी के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। गोयल फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिए दो दिन के लिए रियाद के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब के कई मंत्रियों के साथ बैठकों में भी हिस्सा लिया।

गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक जुझारू बनाने के लिए भारत-सऊदी व्यापार संबंधों को किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है।” अपनी यात्रा के दौरान गोयल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान अल-सऊद से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल फलीह, उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री बंदेर बिन इब्राहिम अल खोरायफ और पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) के गवर्नर यासिर रुमैयान से भी मुलाकातें कीं।

इन बैठकों में गोयल ने भारत की तरफ से पेश किए गए कई अवसरों के बारे में चर्चा की। भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 52.75 अरब डॉलर हो गया जबकि वर्ष 2021-22 में यह 42.86 अरब डॉलर रहा था। भारत को अप्रैल, 2000 से जून, 2023 के बीच सऊदी अरब से 3.22 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला है।

Related Articles

Back to top button