ब्रेकिंग
Balrampur News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में आशाराम बापू की फोटो वाली किताब बांटने पर बड़ी कार्रवाई, प्... DA Hike Chhattisgarh News: भाजपा के घोषणापत्र का हवाला देकर फेडरेशन ने सरकार से की मांग, समय पर डीए ... MP Crime News: इंदौर जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया जेल प्रहरी खंडवा जेल... Panna Lokayukta Trap: पन्ना में जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारी 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिर... Indore Congress News: दिल्ली चलो जन मार्च के लिए इंदौर में जोर-शोर से तैयारियां, राहुल गांधी के समर्... Narmadapuram News: त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा, दक्षिण भारत और दिल्ली के बीच चलाई गई स्पेश... Ujjain Kshipra River News: सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी की बदहाली पर विशेषज्ञों की चिंता, 5 देशों... Sheopur News: कुपोषण प्रभावित कराहल में भगवान भरोसे चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र, महीनों से गायब मिलेंगी ... Madhya Pradesh Toll Plaza News: एमपी के 149 टोल प्लाजा होंगे डिजिटल नेटवर्क से लैस, भोपाल मुख्यालय स... Shahdol Tiger Attack: शहडोल में गाय ढूंढने जंगल गए ग्रामीण पर टाइगर ने किया हमला, दर्दनाक मौत से गां...
देश

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के मौकों पर घर जाने के लिए 300 स्पेशल ट्रेनों का किया एलान, जानें पूरी डिटेल

दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज और छठ आने वाली है। त्योहारों के समय अक्सर ही ट्रेनों में सीटो को लेकर यात्रियों को जद्दोजहद करना पड़ता है। वहीं भारतीय रेल इन यात्रियों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने त्योहार के सीजन को देखते हुए 300स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। जिसमें चार्ट बनने के बाद भी कन्फर्म सीट मिल सकती है। भारतीय रेलवे के द्वारा 13 जोन रूट पर 300 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

बता दें, मध्य रेलवे से रेलवे ने 14ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो की त्याहोरी सीजन में 100चक्कर लगाएंगी। तो पूर्व मध्य रेलवे से रेलवे ने 42ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो की त्याहोरी सीजन में 512चक्कर लगाएंगी। पूर्वी तट रेलवे से रेलवे ने 12ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो त्याहोरी सीजन में 308चक्कर लगाएंगी। त्योहारों के मौके पर बढ़ती डिमांड को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ये फैसला लिया है और आपको दिवाली-छठ जैसे उत्सवों के लिए कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। भारतीय रेलवे की ये 283 स्पेशल ट्रेनें इस बार त्योहारों के मौके पर 4480 फेरे लगाएंगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इसका एलान कर दिया है।

जानिए ट्रेनों की डिटेल्स

दक्षिण मध्य रेलवे की 58 ट्रेनों के 404 फेरे होंगे। पश्चिम रेलवे की 36 स्पेशल ट्रेनों के अधिकतम 1267 फेरे होंगे। वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे की 24 स्पेशल ट्रेनों के 1208 फेरे होंगे।

नॉन-एसी वंदे भारत

मुंबई और दिल्ली से छठ के समय भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से रेलवे इस बार एक नॉन-एसी वंदे भारत ट्रेन चलाने के बारे में भी सोच रहा है। दक्षिण रेलवे ने चेन्नई-नागरकोइल और चेन्नई-कराईकुड़ी रूट्स पर ट्रेन चलाने का ऐलान किया है जो कि त्रिची के रास्ते होकर जाएगी. नागरकोइल-चेन्नई सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 24 अक्टूबर 2023 को नागरकोइल से 7.35 बजे चलकर अगले दिन चेन्नई सुबह 8.45 बजे पहुंचेगी। वहीं इसकी रिटर्न जर्नी के लिए ये ट्रेन चेन्नई से दोपहर 12.30 बजे निकलेगी और इसी दिन रात 11.55 बजे नागरकोइल तक आ जाएगी। इस ट्रेन में 1 एसी-टू टियर कोच, 5 एसी-थ्री टियर कोच, 11 स्लीपर क्लास कोच, 2 जनरल सेकेंड क्लास कोच और इसके साथ 2 लगेज-कम-ब्रेक वैन होंगी।

ट्रेन के स्टॉपेज

वॉलियुर, तिरुनेलवेली, कोविलपट्टी, सत्तुर, विरुधुनगर, मदुरई, डिंडीगुल, त्रिची, विरुधाचलम, विल्लुपुरम, चेंगलपुट्टू और तम्बरम के स्टॉपेज पर रुकेगी। ट्रेन की एडवांस बुकिंग भी चालू हो गई है।

जानें अन्य ट्रेनों के बारे में

अगर आप रेलवे द्वारा चलाई गई अन्य 283 ट्रेनों के बारे में जानकारी चाहते हैं तो इस लिस्ट में से अपनी डेस्टिनेशन वाली ट्रेन चुन सकते हैं।-

Related Articles

Back to top button