ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
मध्यप्रदेश

Ujjain News: साल का अंतिम चंद्रग्रहण शनिवार को, शाम 4.05 बजे से लगेगा सूतक, इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ फलदायी

उज्जैन। शरद पूर्णिमा पर शनिवार को साल का अंतिम चंद्रग्रहण होने जा रहा है। अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगने जा रहे इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु, कुंभ राशि के लिए शुभ फलदायी रहेगा। ग्रहण के चलते मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम बदलेगा।

ज्योतिषाचार्य पं.सर्वेश्वर शर्मा के अनुसार, चंद्रग्रहण केवल वैज्ञानिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण घटना है। चंद्रग्रहण शनिवार रात 1 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यानी यह ग्रहण 1 घंटा 16 मिनट का रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण के नौ घंटे पहले से शुरू हो जाता है। अतः भारतीय समय अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक शाम 4 बजकर 5 मिनट पर आरंभ हो जाएगा। इस ग्रहण में चंद्रबिंब दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा।

चंद्रग्रहण का फाइल फोटो।

कहां- कहां दिखाई देगा ग्रहण

शनिवार को होने वाला खंडग्रास चंद्रग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, संपूर्ण एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी-पूर्वी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, कनाड़ा, ब्राजील, एटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण शुरुआत से अंत तक पूरे समय दिखाई देगा।

सूतक काल में ये कार्य वर्जित

चंद्रग्रहण का सूतक शाम 4 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान आपको किसी प्रकार का मांगलिक कार्य, स्नान, हवन और भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। सूतक काल के दौरान भोजन बनाना व भोजन करना भी उचित नहीं है। हालांकि, सूतक काल में गर्भवती स्त्री, बच्चे, वृद्धजन भोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें दोष नहीं लगेगा। ध्यान रखें कि सूतक काल आरंभ होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते अथवा डाल कुश डालना चाहिए।

चंद्रग्रहण पुण्य काल

ग्रहण मोक्ष होने के बाद स्नान- दान- पुण्य- पूजा उपासना इत्यादि का विशेष महत्व है। अतः ग्रहण मोक्ष के बाद स्नान अवश्य करें, तथा 29 अक्टूबर, सुबह स्नान के बाद भगवान की पूजा उपासना, दान पुण्य करें। ऐसा करने से चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

इन राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

चंद्रग्रहण मेष, वृष, सिंह कन्या, तुला मकर, मीन राशियों के लिए अशुभ फलदायी है। वहीं मिथुन, कर्क , वृश्चिक, धनु, कुंभ राशि के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।

Related Articles

Back to top button