ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
देश

हमसे जलती है BJP, नहीं दूंगा ‘बरनॉल’ लगाने की सलाह: आदित्य ठाकरे

नई दिल्लीः शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने  पूर्व सहयोगी भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि “जिन्होंने वादे पूरे नहीं किए वे अब सत्ता में नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि विपक्ष शिवसेना से ईर्ष्या करता है क्योंकि जो पहले सत्ता में थे वह अब बाहर हो गए हैं।

ठाकरे ने कहा, ‘सत्ता से बाहर होने पर वो (BJP) दुखी हैं और मैं उन्हें कभी ‘बरनॉल’ लगाने की सलाह नहीं दूंगा। हम उनका दर्द समझते हैं लेकिन हम अपने काम पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इसकी वजह है कि लोगों ने हम पर विश्वास जताया है। हमने जनता से किए अपने वादों को पूरा करना भी शुरू कर दिया है, जैसे कि कर्ज माफी, 10 रुपए में भोजन या फिर लोगों को घर मुहैया कराना हो।

वहीं अमृता फड़णवीस के बयान की ओर इशारा करते हुए आदित्य ने शुक्रवार को अपने पिता का बचाव किया। बैंकर अमृता फड़णवीस ने ट्वीट किया था, “कोई भी अपने नाम के आगे ठाकरे लगाकर ठाकरे नहीं बन सकता। व्यक्ति को सच्चा, सिद्धांतवादी बनने की जरूरत है और अपने परिवार तथा सत्ता की ललक से ऊपर उठकर लोगों और पार्टी के सदस्यों की बेहतरी के लिए सोचना चाहिए।” आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से कहा, “सोशल मीडिया ट्रोल्स को नजरअंदाज कर देना चाहिए और विकास कार्यों पर ध्यान लगाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button