ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
देश

हेमंत की ताजपोशी में होगा विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, 29 को झारखंड में दिखाएंगे एकजुटता

रांची: झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत आधा दर्जन मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, बड़े नेताओं एवं सम्माननीय लोगों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, बसपा अध्यक्ष मायावती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और अहमद पटेल के कार्यक्रम में आने की सहमति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में 29 दिसंबर को दोपहर दो बजे होगा।

सुप्रियो ने बताया कि हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया था लेकिन वह व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में नहीं आ पा रहे हैं लेकिन उन्होंने हेमंत को अपनी शुभकामनाएं दी है और कहा है कि समय मिलते ही वह झारखंड आएंगे। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री राज्य में आएंगे, राज्य सरकार उनका स्वागत करेगी। हेमंत ने राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने का न्यौता दिया जिसे दास ने स्वीकार कर लिया और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button