ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

एटीएम तोड़ने वाले मेवात गैंग ने एक और वारदात कबूली

इंदौर। एटीएम तोड़ने वाले मेवात गैंग ने एक और वारदात कबूली है। गिरफ्तारी के सात दिन पहले हमीरगढ़ में एटीएम तोड़कर 15 लाख रुपये लूटे थे। गिरोह के तीन सदस्यों को तो पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन चार फरार हैं। बाद में दो को और गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा के अनुसार, इंदौर में डकैती डालने से पहले 23 अक्टूबर को फारुख निवासी मुदियाखेड़ा अलवर (राजस्थान), सद्दाम हुसैन निवासी नलेड़ नूह (हरियाणा) और राबिन खान निवासी अलीमेव पलवल (हरियाणा) को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से एटीएम काटने के औजार, छेनी, हथौड़ी, कटर व 11 लाख 35 हजार रुपये नकद मिले थे।

नागपुर पुलिस ने आरोपितों को लिया प्रोडक्शन वारंट पर

पूछताछ में नागपुर में हुड़केश्वर रोड पर एसबीआइ के एटीएम से 32 लाख रुपये चोरी करना स्वीकार किया। सोमवार को नागपुर पुलिस ने तीनों आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया। इस दौरान आरोपितों ने बताया कि गिरोह में चार आरोपित चचा खान, अरशद, मोहम्मद सलीम और मोहम्मद आसिफ भी शामिल हैं।

आरोपितों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही पुलिस

17 अक्टूबर को आरोपितों ने हमीरगढ़ भीलवाड़ा (राजस्थान) में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लूटा था। आरोपितों ने मशीन से 14 लाख 70 हजार रुपये निकाले थे। मामले में मोहम्मद सलीम और मोहम्मद आसिफ भी गिरफ्तार हो चुके हैं। टीआइ रवींद्र पाराशर के मुताबिक, पुलिस अब दो आरोपित चचा खान और अरशद को ढूंढ रही है। आरोपितों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button