ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

सारंगपुर में पुलिस की माकड्रिल, प्रदर्शनकारियों को काबू करने के सीखे गुर

सारंगपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सारंगपुर में पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के दौरान वीआईपी आगमन के समय किसी भी हमले और प्रदर्शन से निपटने के लिए सारंगपुर पुलिस ने नगर में विभिन्न स्थलों पर माकड्रिल की। इस दौरान में ट्रेनी सिपाहियों और वीआईपी फ्लीट में रहने वाले सिपाहियों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अभ्यास के लिए दोनों की डिफेन्स और अटैकिंग टीम बनाई गयी और हमले और प्रदर्शन से निपटने का रिहर्सल किया गया।

जानकारी के मुताबिक, एसडीओपी अरविंद सिंह के निर्देशन में वीईपी फ्लीट पर हमला या अन्य राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा प्रदर्शन करने पर फ्लीट को सुरक्षित निकालने और दोषियों को तत्काल हिरासत में लेने की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। एसडीओपी अरविंद सिंह के अनुसार 12 बिंदुओं पर माकड्रिल आयोजित की गई थी। समय समय पर ऐसी माकड्रिल की जाती रहती हैं।

पुलिसकर्मियों को सिखाए गए गुर

किसी प्रकार का हमला, आम लोगों के बीच में घुसे हुए अपराधियों को वारदात से रोकने, बम स्क्वायड, गुरिल्ला रणनीति, राजनैतिक प्रदर्शन आदि के समय पुलिस कैसे कार्य करेगी इस बात का अभ्यास किया गया है। अनुविभाग के चारो थानो से भ्रमण के दौरान सुरक्षा फ्लीट के संबंध में पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा फ्लीट में चलने वाले वाहनों में टीम आदि के साथ मॉक ड्रिल कराई गई। सुरक्षा फ्लीट में लगे पुलिसकर्मियों को वीआईपी काफिले के सामने आने वाले प्रदर्शनकारियों को काबू करने के गुर सिखाए।

पुलिस ही बनी प्रदर्शनकारी, पुलिस ने ही की रोकथाम

अभ्यास के दौरान कुछ कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों की भूमिका निभाई और वीआईपी काफिले के सामने आ गए। इस पर सुरक्षा फ्लीट में शामिल सुरक्षा दस्ते के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को काबू करते हुए वीआईपी काफिले को सुरक्षित रास्ता प्रदान किया। इस माक ड्रिल में पुलिसकर्मी वीआईपी की भूमिका में नजर आए। वीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रास्ते में प्रदर्शनकारियों के आने पर त्वरित की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में अभ्यास कराया गया।

Related Articles

Back to top button