ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
धार्मिक

राहु के गोचर से समाप्त हुआ गुरु चांडाल योग, अब इन 3 राशि वाले करेंगे जमकर मौज-मस्ती

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 अक्टूबर को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर गया। राहु के राशि परिवर्तन से गुरु चांडाल योग समाप्त हो गया। इस योग को अत्यंत अशुभ माना जाता है।

गुरु चांडाल योग पूरा होने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक उठ सकता है। इस समय कुछ राशियों को तरक्की मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं गुरु चांडाल योग के खत्म होने से किन राशियों को फायदा होगा।

गुरु चांडाल योग खत्म होने से मेष राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। इस योग की वजह से आप दांपत्य जीवन में तनाव का सामना कर रहे थे। अब इससे राहत मिलेगी। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। राहु का गोचर करियर में अच्छे परिणाम दिखाएगा। साझेदारी के कार्य से आपको फायदा होगा। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

गुरु चांडाल योग समाप्त होने से मिथुन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यह योग आपकी राशि के आय भाव में बना था। इसकी वजह से आपकी आय वह नहीं थी जो आप चाहते थे, लेकिन अब आमदमी बढ़ने का समय आ गया है। करियर में सुनहरे मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कन्या राशि

गुरु चांडाल योग पूरा होने के बाद कन्या राशि वालों को करियर और व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button