ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
मध्यप्रदेश

मुंबई का पैडलर लाखों रुपये की ड्रग्स के साथ इंदौर में गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपित से लाखों रुपये कीमती ड्रग्स बरामद हुई है। मूलत: मुंबई का पैडलर लंबे समय से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस उसके कांट्रैक्ट की जांच कर रही है। काल डिटेल से खरीदार और बेचने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आरोपित हनीफ उर्फ बंटी शेख करीम शेख निवासी मलाड़ मारोनी मुंबई है। पुलिस ने हनीफ को भंवरकुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, हनीफ तीन इमली बस स्टैंड के समीप अभिनव नगर में ड्रग्स की डिलीवरी देने आया था।

भंवरकुआं पुलिस के साथ संयुक्त दबिश में हनीफ को पकड़ लिया। उसके पास से 10 ग्राम मिथाइलीनडाईआक्सी मैथेमफेटामाइन (एमडीएमए) जब्त हुई है। एडीसीपी के मुताबिक, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपये कीमत है।

शहर में ड्रग्स सप्लाई कर रहे राजस्थान के तस्कर

शहर में ड्रग्स की खपत बढ़ गई है। यहां राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छग और दिल्ली के तस्कर ड्रग्स सप्लाई करने लगे है। हाल में राजस्थान के प्रतापगढ़ और ड्रग्स के तस्करों के घरों पर छापे भी मारे गए है। क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक, ब्राउन शुगर, स्मैक, अफीम और चरस की सप्लाई की जानकारी मिली थी। हमने प्रतापगढ़ जिलें के कोटड़ी में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ छापा भी मारा था। लाला गैंग के तस्कर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहे थे।

हालांकि पुलिस के छापे के पूर्व ही आरोपित घरों से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों, वाहनों पर नजर रखना शुरू कर दी है। यह भी बात सामने आई कि बड़े तस्कर कभी सामने नहीं आते है। एजेंट के माध्यम से ही ड्रग्स सप्लाई करवाते है। प्रतापगढ़ के तस्कर मंदसौर, नीमच और डग के तस्कर आगर में डिलीवरी देते है।

Related Articles

Back to top button