ब्रेकिंग
Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1... Seoni Pride: उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दी बध... MP News Update: स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को होगा... UP Law and Order: नवरात्रि में उमड़ी भीड़ सुरक्षा पर जनता के भरोसे का प्रतीक – मुख्यमंत्री योगी आदित... Pilibhit Firing Case Update: पीलीभीत गोलीकांड में मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता हिरासत में, कस्बे में भारी... Bihar Police Action: बाइक राइडर गुलशन मर्डर मिस्ट्री का अंत, आपसी रंजिश और बदले की भावना में रची गई ... Rajasthan Crime Update: जयपुर के जामडोली में युवक ने किया सुसाइड, पुलिस और ससुराल वालों की प्रताड़ना... Supreme Court News: राहुल गांधी की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्त... Mumbai Infrastructure Update: मुंबई रीजन में नया ट्रांसपोर्ट सिस्टम, विरार में 3.1 किमी का एजीटी कॉर... Jagdalpur News: विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की अनोखी परंपरा, आमाबाल के दौलत कुमार नाग बने जोगी
मध्यप्रदेश

मक्का में लेवाली ठंडी पड़ी, तुवर में आगे मजबूती की उम्मीद

इंदौर। गुरुवार को छावनी किसानी और व्यापारी मंडी में मक्का की आवक करीब तीन हजार बोरी तक रही। स्टाकिस्टों की लेवाली से माल तो बिक गया, लेकिन बड़े खरीदार अब पीछे हटते दिख रहे हैं। दरअसल, उन्होंने आवश्यकता पूर्ति स्टाक पहले ही खरीद लिया है। आवक अच्छी बनी हुई है। ऐसे में आगे मक्का में दामों में नरमी की उम्मीद की जा रही है। गुरुवार को मक्का 2000 से 2150 रुपये तक बिकी। दूसरी ओर गेहूं के दामों में मजबूती जारी है। मांग अच्छी है, लेकिन आवक सीमित है। गुरुवार को मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं 2800 से 2825 रुपये बिका। आवक करीब दो हजार बोरी की रही।

तुवर का स्टॉक पाइपलाइन में लगभग सिमट चुका है। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बाजार में तुवर दाल की डिमांड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इधर, दाल मिलों को भी फिलहाल मिलिंग के हिसाब से ही माल मिल रहा है, क्योंकि ऊंचे भाव में कहीं भी किसी भी व्यापारी और स्टाकिस्टों ने कोई स्टॉक नहीं किया था। ऐसे में दालों मिलों की मांग बढ़ते ही तुवर की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। भारत में तुवर की कमजोर फसल और चेन्नई, दिल्ली, मुंबई में घटे स्टॉक को देखते हुए बाजार में मंदी नजर नहीं आ रही है। तुवर महाराष्ट्र सफेद 11900-12100, कर्नाटक 12100-12300, निमाड़ी तुवर 9500-11700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

डॉलर चने में निर्यातकों की लेवाली कुछ कमजोर होने और घरेलू मांग भी जैसी होना चाहिए वैसी नहीं होने से भाव में नरमी रही। डॉलर चने में करीब 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। कंटेनर में डॉलर चना 40/42 17200, 42/44 17000, 44/46 16800, 58/60 15400, 60/62 15300, 62/64 15200 रुपये क्विंटल रह गया। चना कांटा में कारोबार सामान्य रहा। भाव मे फिलहाल स्थिरता रही। चना कांटा 6300-6350, विशाल 6050-6150 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। मूंग, मसूर और उड़द में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।

दलहन के दाम – चना कांटा 6300-6350, विशाल 6050-6150, डंकी 5500-5700, मसूर 6175-6200, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11900-12100, कर्नाटक 12100-12300, निमाड़ी तुवर 9500-11700, मूंग 8800-8900, बारिश का मूंग नया 9600-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 9500-10500, मीडियम 7500-8500, हल्का उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 8250-8350, मीडियम 8450-8550, बेस्ट 8650-8750, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, मूंग मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11700, तुवर दाल 14100-14200, मीडियम 15000-15100, बेस्ट 15500-15700, ए. बेस्ट 16600-16700, ब्रांडेड तुवर दाल 17100, उड़द दाल 11500-11600, बेस्ट 11700-11800, उड़द मोगर 12100-12200, बेस्ट 12300-12500 रुपये।

गेहूं मंडी भाव – मिल क्वालिटी 2800-2825, पूर्णा 2900-2950, लोकवन 3100-3200, मालवराज 2800-2850 रुपये। आटा-रवा भाव : आटा 1470-1480, रवा 1600-1620, मैदा 1520-1540 और चना बेसन 3900-4000 रुपये कट्टा।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Related Articles

Back to top button