ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
देश

गर्भवती महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है कोरोना की वैक्सीन, रिसर्च में किया गया बड़ा दावा

नई दिल्ली। गर्भवती महिलाओं के लिए भी कोरोना रोधी वैक्सीन सुरक्षित हो सकती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि वैक्सीन से गर्भ में पल रहे बच्चे के नाल को नुकसान नहीं पहुंचता है। मंगलवार को अब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनकोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित अपने तरह के इस पहले अध्ययन से इसको और बल मिला है कि गर्भावस्था के दौरान कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाना सुरक्षित है।

अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के फिनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में असिस्टेंट प्रोफेसर जेफरी गोल्डस्टीन ने कहा, ‘नाल हवाई जहाज के ब्लैक बॉक्स की तरह होता है। गर्भावस्था के दौरान अगर कुछ ग़़डब़़डी होती है तो आमतौर पर नाल में बदलाव देखने को मिलता है जिससे हम ग़़डब़़डी का पता लगा सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि कोरोना वैक्सीन नाल को नुकसान नहीं पहुंचाती है। शोधकर्ताओं ने माना कि वैक्सीन को लेकर खासकर गर्भवती महिलाओं में हिचक है।

नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और अध्ययन रिपोर्ट की सह लेखक एमिली मिलर ने कहा, ‘हमारी टीम को उम्मीद है कि ये आंकड़े, जो अभी प्रारंभिक हैं, गर्भावस्था के दौरान वैक्सीन लेने से जुड़ी चिंताएं कम कर सकते हैं।’ अमेरिका के शिकागो शहर के एक अस्पताल में बच्चों को जन्म देने वाली टीका लगवाने वाली 84 गर्भवती और बिना टीका लगाए 116 गर्भवती महिलाओं पर यह अध्ययन किया गया। इनमें से ज्यादातर महिलाओं ने गर्भावस्था के दौरान फाइजर या मॉडर्ना की वैक्सीन लगवाई थीं।

अगर आप इंतज़ार करने का फैसला लेती हैं तो ध्यान रखें

याद रखें, अगर आप वैक्सीन नहीं लगवाती हैं, जो एक व्यक्तिगत फैसला है, तो आपके संक्रमित होने का जोखिम बड़ा होता है। अगर आप गर्भवती हैं, तो ये जोखिम और बढ़ जाता है। अब तक हुए शोध में से कुछ का मानना है कि गर्भवती महिला वायरल को अपने नवजात बच्चे को भी दे सकती है, वहीं कुछ शोध ने इस बात को ग़लत बताया है।  ऐसे में इसको लेकर और शोध किए जा रहे हैं। आने वाले वक्त में इसको लेकर तस्वीर और साफ होगी।

Related Articles

Back to top button