ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मध्यप्रदेश

कटनी के मुड़वारा पहुंचने वाले हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जबलपुर में रोड शो व चुनावी सभाएं करेंगे

कटनी/जबलपुर। तिलक कालेज मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में पहुंचे लोग। अभी यहां मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री कटनी से सभा करने के बाद शाम 4.15 बजे हेलीकाप्टर से पनागर विधानसभा पहुंचेंगे। यहां आमसभा करने के बाद शाम 5.30 बजे कैंट विधानसभा के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम छह बजे से गणेश चौराहा से पेंटीनाका के बीच रोड शो करेंगे। इसके बाद मानस भवन में शाम 7:15 बजे उत्तर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रात 8:15 बजे पूर्व विधानसभा क्षेत्र के घमापुर चौक में आमसभा और फिर पश्चिम विधानसभा में गुप्तेश्वर मंदिर के पास आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जबलपुर में पांच घंटे रोड शो व चुनावी सभाएं करेंगे।

ऐसा होगा कार्यक्रम

सिहोरा विधानसभा प्रत्याशी सिहोरा के मंझगवा मंडल क्षेत्र में जन संपर्क करेंगे। पनागर विधानसभा प्रत्याशी, पनागर नगर मंडल, पूर्व एवं पश्चिम मंडल के वरिष्ठ कार्यकताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम की सभा आयोजित है। मुख्यमंत्री शाम चार बजे पनागर विधानसभा में प्रवेश करते हुए जनसंपर्क करेंगे। शाम पांच बजे माननीय मुख्यमंत्री कैंट विधानसभा में रोड शो पैदल मार्च कर जनसंपर्क करेंगे। शाम छह बजे उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत मानस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम सात बजे पूर्व विधानसभा के अंतर्गत घमापुर चौक में आमसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि आठ बजे पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत गुप्तेश्वर मंदिर के बाजू में आमसभा को संबोधित करेंगे।

कटनी में मुख्यमंत्री कटनी में आम सभा को संबोधित करेंगे

विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मुड़वारा विधानसभा पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे के लगभग तिलक कालेज के पास मैदान में पहुंचकर सभा को संबाेधित करेंगे और एक घंटे की सभा के बाद वे रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button