ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

भारतीय टीम एशियन गेम्‍स के लिए मुंबई से चीन रवाना हुई, इस दिन खेलेगी पहला मैच

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम गुरुवार को एशियन गेम्‍स 2023 में हिस्‍सा लेने के लिए मुंबई से चीन के लिए रवाना हुई। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 3 अक्‍टूबर को करेगी।

साई ने अपने एक्‍स (पहले ट्विटर) पर भारतीय टीम के मुंबई से चीन के रवाना होने के फोटो शेयर किए हैं। साई ने लिखा, ‘पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्‍स 2022 के लिए तैयार है। भारतीय टीम मुंबई एयरपोर्ट से हांगझोऊ के लिए रवाना हुई। हम उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

भारत सीधे खेलेगा क्‍वार्टर फाइनल

बता दें कि आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत, पाकिस्‍तान, श्रीलंका, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान टॉप-5 रैंक वाली टीमें हैं। इसलिए इन्‍हें शीर्ष वरीयता दी गई है। इन टीमों को सीधे क्‍वार्टर फाइनल में जगह मिलेगी। भारतीय टीम को गोल्‍ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

रुतुराज गायकवाड़ को एशियन गेम्‍स के लिए भारतीय टीम का कप्‍तान बनाया गया है। यशस्‍वी जायसवाल को भी टीम में जगह मिली है। शिवम दुबे की टीम इंडिया में वापसी हुई है। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

एशियन गेम्‍स के लिए भारतीय स्‍क्‍वाड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्‍नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह।

स्‍टैंडबाई खिलाड़ी – यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा और साई सुदर्शन।

Related Articles

Back to top button