देश
किराया वृद्धि को लेकर लगातार दोपहर एक बजे से प्रदर्शन करेंगे बस संचालक

रायपुर: प्रदेश भर में बस संचालक गुरुवार आठ जुलाई को व्यापक रूप से प्रदर्शन करने जा रहे हैं। किराये में वृद्धि की अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बसों की बारात निकालकर जिलों के कलेक्टर को बस संचालक ज्ञापन सौंपेंगे। इसके साथ ही रायपुर में परिवहन मंत्री से मुलाकात भी करेंगे। बस संचालकों के साथ चालक और परिचालक भी इस प्रदर्शन में दोपहर एक बजे से शामिल होने जा रहे हैं। रायपुर के पंडरी से दोपहर एक बजे यातायात महासंघ का प्रदर्शन शुरू होगा।
इसके साथ ही बस संचालक 12 जुलाई तक का अल्टीमेटम देंगे। उनका कहना है कि मांगे नहीं मानने पर 13 जुलाई से प्रदेश भर में बसों के पहिये थम जाएंगे। यातायात महासंघ के नेतृत्व में बस संचालक किराया वृद्धि को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।





