ब्रेकिंग
विदिशा और रायसेन की धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का अभिनंदन, साझा ... शिवपुरी: कानपुर ससुराल गया था परिवार, चोरों ने ताले तोड़कर उड़ाई 60 लाख की पुश्तैनी ज्वेलरी व नकदी ग्वालियर चिकित्सा इतिहास में नया मील का पत्थर: चंबल अंचल में पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट, 55 वर्षीय ... एमपी में मानसून का रौद्र रूप: 3 सितंबर तक अति भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; रीवा, सतना, भोपाल ... शहडोल में उफनते नालों पर स्टंट: रपटा पुलिया डूबी, तेज बहाव में बाइक निकाल रहे लोग; जैतपुर पुलिस अलर्... उज्जैन में जलती चिता से मांस खाने का सनसनीखेज वीडियो वायरल; किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताने वाली... ओरछा में MP बीजेपी कार्यसमिति की अहम बैठक: राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए पेश किया भविष्य का रोडमैप नेपाल में लापता हुए मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. शिवज्ञानम; वकीलों ने CJI सूर्यकांत को पत्... हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में नया मोड़: राहुल गांधी पर SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज; श्... 'CJP संस्थापक कोई संत नहीं, उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं': जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले सोनम वांग...
देश

सीमेंट बेचने का झांसा देकर बिल्डर से 50 हजार स्र्पये की ठगी

बिलासपुर। शहर के बिल्डर सस्ती कीमत में सीमेंट लेने के चक्कर में ठग के झांसे में आ गए और आनलाइन 50 हजार स्र्पये ठगी के शिकार हो गए। ठग ने फोन से आर्डर लेकर आनलाइन रकम वसूली कर ली। लेकिन उन्हें सीमेंट नहीं मिला। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी साकेत तिवारी पिता रमेश कुमार तिवारी (27) बिल्डर हैं। मंदिर चौक में उनका ड्रीम बिल्डर्स नाम से आफिस है। बीते एक जुलाई को साकेत अपने आफिस में थे।

उसी समय उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें 250 रुपये प्रतिबोरी के हिसाब से सीमेंट देने की बात कही। आमतौर पर फोन से सौदा करने वाले बिल्डर साकेत ने सौदा पक्का कर लिया। फिर ठग की बातों में आकर अपने वर्किंग साइड का पता बताकर 100 बोरी सीमेंट भेजने के लिए आर्डर भी कर दिया। इसके एवज में उन्होंने ठग के बताए अनुसार खाते में 25 हजार स्र्पये ट्रांसफर भी कर दिया। इस दौरान ठग ने सीमेंट गाड़ी भेजने की बात कही।

कुछ देर में सीमेंट भेजने वाले ठग ने सर्वर डाउन होने की बात कही और फिर से रकम भेजने कहा। इस तरह दो बार में उनके खाते से 50 हजार स्र्पये ट्रांसफर हो गया। बाद में साकेत ने जानकारी जुटाई, तब उनके साइड में सीमेंट गाड़ी नहीं पहुंची। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। फिर उन्होंने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button