ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
दिल्ली/NCR

प्रियंका गांधी बोलीं- दीपावली से पहले प्याज की कीमत बढ़ी, सरकार जवाब दे

नई दिल्ली: यूपी प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दीपावली से कुछ दिनों पहले प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को कहा कि इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दीपावली सप्ताह-भर दूर है, लेकिन खाने-पीने की चीज़ों के दाम में पहले से आग लगी हुई है। प्याज की कीमत अचानक बहुत तेजी से बढ़ने लगी है, जबकि भारत दूसरा सबसे बड़ा प्याज-उत्पादक देश है।”

प्रियंका गांधी ने सवाल किया, ‘‘पिछले साल हमारे किसान भाइयों ने 31 लाख मीट्रिक टन प्याज पैदा किया। वह कहां है? जगत सेठ के गोदाम में? या रखरखाव की लापरवाही के चलते सड़ गया सरकारी गोदाम में?” उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर, चीनी के अलावा अरहर और उड़द की दालें भी आम नागरिक की पहुंच के बाहर चल रही हैं। आदमी क्या खायेगा और क्या खिलायेगा? त्योहार की खुशी कैसे मनायेगा? सरकार जवाब दे।”

बता दें कि देश में प्याज की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। पहले टमाटर अब प्याज की बढ़ती कीमतों से लोगों के किचन का बजट बिगड़ चुका है। प्याज के साथ ही देश में चीनी और दालों की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Related Articles

Back to top button