ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
छत्तीसगढ़

‘3100 रुपये क्विंटल खरीदा जाएगा धान, रामलला के कराएंगे दर्शन’, छत्तीसगढ़ में BJP ने दी मोदी की गारंटी

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने, महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपए देने, उन्हें पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने, दो वर्ष में एक लाख युवाओं को रोजगार देने तथा राज्य के गरीबों को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराने का वादा किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र को ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023’ नाम दिया गया है।

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान शाह ने बताया, ” राज्य में ‘कृषक उन्नति योजना’ की शुरुआत की जाएगी जिसके अंतर्गत किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीद की जाएगी।” उन्होंने कहा कि राज्य में ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत विवाहित महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। राज्य में दो वर्ष के भीतर एक लाख खाली पदों पर भर्ती की जाएगी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाए जाएंगे।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ”राज्य के हर घर में नल से निर्मल जल पहुंचाया जाएगा। राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों से 55 सौ प्रति मानक बोरे की दर से तेंदूपत्ते की खरीदी होगी तथा उन्हें चरण पादुका :जूता—चप्पल: दिया जाएगा। साथ ही अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 45 सौ रुपए बोनस भी दिया जाएगा।” शाह ने कहा, ”राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर सरकार भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को ‘दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत 10 हजार रुपए सालाना देगी। वहीं केंद्र की ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपए के साथ जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपए अतिरिक्त कुल 10 लाख रुपए दिया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में पांच नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, राज्य में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पारदर्शिता बरती जाएगी तथा सुनिश्चित किया जाएगा कि पांच वर्ष में इसमें कोई घोटाला ना हो। साथ ही भर्ती घोटाले की जांच की जाएगी।” उन्होंने कहा, ”राज्य में ‘छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना’ की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत युवाओं को उद्योग के लिए 50 फीसदी सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। राज्य में इनोवेशन हब बनाया जाएगा जिससे छह लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्य में ‘रानी दुर्गावती योजना’ के तहत बालिकाओं के जन्म पर डेढ़ लाख रुपए का प्रमाण पत्र मिलेगा तथा व्यस्क होने पर उसे पैसे दिए जाएंगे। राज्य में सरकार बनने पर गरीब परिवार की महिलाओं को पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।”

राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर शाह ने कॉलेज छात्राओं को मासिक ट्रेवल अलाउंस देने तथा हर संभाग में एम्स की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस और आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बनाए जाने की भी घोषणा की । उन्होंने कहा कि राज्य में शक्तिपीठ योजना लागू की जाएगी और छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को रामलला के दर्शन कराने के लिए ‘रामलला दर्शन योजना’ की शुरुआत की जाएगी। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान सात और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा।

Related Articles

Back to top button