ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
टेक्नोलॉजी

गूगल के सालाना इवेंट में कई बड़े ऐलान, जानें प्रमुख हाइलाइट्स

नई दिल्ली। गूगल के गूगल फॉर इंडिया (Google for India) एनुअल इवेंट में आज कई बड़े ऐलान किए गए हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे गूगल के एनुअल इवेंट का यह 9वां एडिशन है। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस इवेंट के कई बड़ी घोषणाएं की गई है। यहां जानें इस इवेंट की प्रमुख हाइलाइट्स –

भारत में बनेंगे पिक्सल स्मार्टफोन

गूगल ने इस इवेंट में बताया कि पिक्सल स्मार्टफोन की अब भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि साल 2024 से भारत में पिक्सल-8 के साथ पिक्सल स्मार्टफोन भी तैयार किए जाएंगे।

एचपी क्रोमबुक की घटेगी कीमत

गूगल ने इवेंट में बताया कि सस्ती कीमत पर HP chromebook का लाया जाएगा। गूगल की ये पहल छात्रों के लिए छात्रों के लिए खास हो सकती है।

A ऐप को किया पेश

गूगल के इस इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने ए ऐप को पेश किया है।

Google Pay पर पर ऋण की सुविधा

गूगल की ऑनलाइन पेमेंट सर्विस Google Pay पर अब छोटे टिकट लोन (sachet loans) की भी सुविधा मिलेगा। इवेंट में इस बात को लेकर भी ऐलान किया गया है। कंपनी 15,000 रुपए से शुरुआती लोन देगी। इस दौरान कंपनी ने बताया कि Google Pay की ओर से करीब 12,000 करोड़ रुपए स्कैमर्स से बचाए गए हैं।

गूगल सर्च AI के साथ होगा बेहतर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ गूगल सर्च भारत में बहुत जल्द हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा।

भारत में स्मार्टफोन यूजर्स

गूगल के इस सालाना इवेंट की शुरुआत गूगल एशिया पैसिफिक के प्रेसिडेंट Scott Beaumont के मंच पर आने के साथ हुई । Scott Beaumont ने वर्तमान में टेक्नोलॉजी की महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत में स्मार्टफोन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल देश में 45 प्रतिशत भारतीय स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल के इस एनुअल इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। इसके अलावा गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेजिडेंट संजय गुप्ता, गूगल क्लाउड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर बिक्रम सिंह बेदी भी उपस्थित थे।

गूगल इवेंट को यहां देखें लाइव

गूगल इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इवेंट को लाइव देखने की सुविधा मिली। यह इवेंट यूट्यूब पर देखा जा सकता है

Related Articles

Back to top button