ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

‘कूटनीति के लिए अभी भी जगह है’, भारत-कनाडा राजनयिक विवाद के बीच बोले एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के समाधान में कूटनीतिक गुंजाइश मौजूद है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या में भारतीय एजेंट का हाथ होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि इस विवाद के समाधान का एक रास्ता निकलेगा।

‘कूटनीति के लिए जगह है’
उन्होंने कहा कि “संप्रभुता और संवेदनशीलता” एकतरफा नहीं हो सकती। जयशंकर ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यहां कूटनीति के लिए जगह है। मुझे पता है कि कनाडा में मेरी समकक्ष ने भी यही रुख जाहिर किया है। इसलिए, हम एक-दूसरे के संपर्क में हैं।”

आशा है कि हम एक रास्ता खोज लेंगे…
विदेश मंत्री ने कहा, “मुझे आशा है कि हम एक रास्ता खोज लेंगे… संप्रभुता, संवेदनशीलता-ये एकतरफा रास्ते नहीं हो सकते। उनकी अपनी चिंताएं हो सकती हैं। मैंने कभी किसी देश से यह नहीं कहा कि मैं उनकी वैध चिंताओं के बारे में उनसे बात करने को तैयार नहीं हूं। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि बातचीत में मेरी चिंताओं और संवेदनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया जाए।”

Related Articles

Back to top button