ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मनोरंजन

Sajid Khan यौन उत्पीड़न मामले में समन किए जाने के बाद भी नहीं हुए हाजिर, बाद में दी सफाई

नई दिल्लीl फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैl जिया खान की बहन ने साजिद खान पर जिया का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया थाl अब फिल्म अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी उनके खिलाफ यही आरोप लगाया हैl हाल ही में बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है, जिसका नाम ‘डेथ इन बॉलीवुड’ हैl इसमें जिया खान की मृत्यु के बारे में बात की गई हैl इसके बाद एक बार फिर चर्चा गरम हो गई हैl

जिया खान की बहन करिश्मा ने वाकये के बारे में बताया है कि कैसे साजिद खान में उनकी बहन का यौन उत्पीड़न किया थाl जब जब यह हादसा हुआ था तब जिया खान मात्र 16 वर्ष की थीl तब से यह मामला लंबित हैl कुछ दिनों पहले शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर निशाना साधा हैl साजिद खान से उनकी बहन फराह खान ने भी दूरी बना ली हैl

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने इस बारे में कहा, ‘हमने साजिद खान को समन किया था ताकि वह विवाद पर अपना स्पष्टीकरण दें सके लेकिन वह नहीं आएl हमने एक बार फिर उन्हें बुलायाl इस बार वह आए और उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया है अगर फिर भी फिल्म यूनियन के हजारों वर्कर इस बात का निर्णय लेते हैं कि मी टू के आरोपी के साथ काम नहीं करना है तो हम इस बारे में कुछ भी नहीं कर सकते।

साजिद खान पर इसके पहले भी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हैl इसके बाद उन्हें फिल्म के निर्देशक पद से भी हटना पड़ा थाl साजिद खान बॉलीवुड के निर्देशक हैl उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया हैंl जोकि काफी पसंद भी की गई थीl साजिद खान शाहरुख खान के बहुत अच्छे दोस्त हैl उन्होंने साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर कई फिल्में भी बनाई हैंl

Related Articles

Back to top button