ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

ठंड का कहर: दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 2.4 तक लुढ़का, 185 ट्रेनें लेट

नई दिल्लीः इस साल ठंड नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में रविवार को पारा 2.4 डिग्री से तक लुढ़क गया। वहीं दिल्ली के अलावा यूपी, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान आज 2-3 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में आज तापमान 3.4, पालम में 3.2 और लोधीरोड में 2.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से लोग हाड़ कंपा देने वाली जानलेवा ठंड से बेहाल हैं।

शनिवार को न सिर्फ इस सीजन की सबसे अधिक सर्दी रही, बल्कि 1992 के बाद पारा इतना नीचे गया। वहीं ठंड ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले बार इतने वक्त तक सर्दी दिसंबर 1997 में देखी गई थी। दिल्ली में 1992 के बाद केवल चार साल 1997, 1998, 2003 और 2014 में इतने दिन तक लगातार ठंड रही। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ और दिन ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। 8 जनवरी तक तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री तक कम बना रहेगा। श्रीनगर में तापमान -5.8 डिग्री था। वहीं राजस्थान के सीकर में पारा काफी नीचे आ गया है। यहां पेड़ों की टहनियों और पत्तों पर बर्फ जम गई है।

185 ट्रेनें लेट
कोहरे का असर यातायात पर भी दिख रहा है। रविवार को कोहरे की वजह से 185 ट्रेन लेट हैं और यह कापी देरी से चल रही हैं। इससे पहले शनिवार को कोहरे के कारण IGI पर 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं, 2 कैंसल करनी पड़ीं, 10 लैंड ही नहीं कर पाईं। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रेवाड़ी के पास 15 गाड़ियां टकरा गईं, इन हादसों में 12 लोग घायल हुए हैं। 24 ट्रेनें कोहरे के कारण 2 से 5 घंटे लेट रहीं।

आज और कल रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली में लगातार गिर रहे तापमान के चलते रविवार और सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि जहां 8 जनवरी तक उत्तर और मध्य भारत में ऐसी ही ठंड बनी रहेगी। वहीं उससे अगले हफ्ते (9-15 जनवरी) को तापमान के और भी कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी मैदानी इलाकों में 31 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच बारिश का भी अनुमान है। इस दौरान राजधानी में भी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button