ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
खेल

न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान की जीत के साथ ही प्वॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत की बादशाहत कायम

विश्वकप 2023 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रनों से हराकर अपने विजयी अभियान को जारी रखा। वहीं, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत की लय पकड़ी। इसके साथ ही प्वॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है।

PunjabKesari

न्यूजीलैंड पर जीत के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें अभी बाकी हैं। प्वॉइंट टेबल में भारत 14 अंको के साथ नंबर एक पर बना हुई है। 12 अंको के साथ दक्षिण अफ्रीका नंबर 2 और ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को हराकर नंबर तीन पर काबिज हो गया है। वहीं, न्यूजीलैंड को एक पायदान का नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड 4 स्थान पर खिसक गया है। न्यूजीलैंड की यह लगातार चौथी हार है। अफगानिस्तान नंबर 6 पर पहुंच गया है। इंग्लैंड के बाद श्रीलंका विश्वकप से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है।

हार्दिक विश्वकप से बाहर
वहीं, भारत का मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका से होगा। एक ओर भारत जीत के अश्वमेघ रथ पर सवार है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सभी मुकाबले जीते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को सात मुकाबलों में से एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। भारत में विश्वकप में बड़ा झटका लगा है। टीम के उपकप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोट के कारण विश्वकप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह प्रसिद्धि कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है।

पाक ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त
बता दें कि पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज फखर जमां (नाबाद 126 रन) के तूफानी शतक की बदौलत शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति (डीएलएस) से 21 रन से हराकर अपनी सेमीफाइनल उम्मीद कायम रखी। न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद रचिन रविंद्र (108 रन) के शतक और कप्तान केन विलियमसन (95 रन) के अर्धशतक से छह विकेट पर 401 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को बार बार हुई बारिश के कारण 41 ओवर में 342 रन का संशोधित लक्ष्य मिला लेकिन फिर बारिश आ गयी। तब तक पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर 200 रन बना लिये थे। उसके लिए तब जमां 126 रन (81 गेंद, 11 छक्के, आठ चौके) और कप्तान बाबर आजम नाबाद 66 रन (63 गेंद, छह चौके, दो छक्के) बनाकर खेल रहे थे।

पाकिस्तान डीएलएस स्कोर के हिसाब से 21 रन से आगे चल रहा था जिससे उसने दो जरूरी अंक हासिल किये। 25.3 ओवर में न्यूजीलैंड ने 179 रन बनाये थे। पाकिस्तान के अब आठ मैचों में आठ अंक हो गये हैं जो न्यूजीलैंड के बराबर हैं। आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के भी आठ आठ अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से आस्ट्रेलिया (0.970) तीसरे और न्यूजीलैंड (0.398) चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान का नेट रन रेट 0.036 और अफगानिस्तान का माइनस 0.330 है।

पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक (04) का विकेट सस्ते में गंवा दिया लेकिन इसके बाद जमां और बाबर ने कोई झटका नहीं लगने दिया। जमां ने ट्रेंट बोल्ट के तीसरे ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे जिसके बाद बाबर भी इसी लय में बल्लेबाजी करने लगे। जब पहली बार बारिश आयी तब भी पाकिस्तानी टीम 21.3 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाकर डीएलएस स्कोर से 10 रन से आगे थी। पर इसके बाद फिर मैच शुरू हुआ और उन्हें 41 ओवर में 342 रन का लक्ष्य मिला। इस ब्रेक का जमां की लय पर कोई असर नहीं पड़ा। ईश सोढी ने दो ओवर में 32 रन गंवा दिये जिसमें जमां ने दो गगनचुंबी छक्के जड़े थे।

Related Articles

Back to top button