ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
धार्मिक

कुत्ते का रोना देता है यह बड़ा संकेत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

इंदौर।  हम सभी ने कई बार कुत्तों को रोते हुए देखा होगा। लेकिन इसकी क्या वजह होगी ये आपको हैरान कर देगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि अगर रात के समय घर के बाहर कोई कुत्ता ज्यादा देर तक भौंकता या रोता है, तो यह किसी अप्रिय घटना का संकेत देता है। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। कुत्तों के रोने के अलग-अलग संकेत मिलते हैं। आइए, जानते हैं उन संकेतों के बारे में।

घर के बाहर कुत्ते का रोना

ऐसा माना जाता है कि कुत्ते आने वाले खतरे या किसी अप्रिय घटना को पहले ही भांप लेते हैं। इसलिए वे इसे रोकर या भौंककर व्यक्त करने की कोशिश करते हैं।

बीमारी की ओर संकेत

अगर आप कभी भी अपने घर के बाहर किसी कुत्ते को रोते या भौंकते हुए देखें, तो सावधान हो जाएं। यह किसी बीमारी की ओर संकेत करता है। इसके अलावा, यह इस बात का भी संकेत देता है कि आपके घर में कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित होने वाला है।

नकारात्मक शक्ति का होना

ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई कुत्ता देर रात घर के बाहर या दरवाजे के पास रोता है, तो उसके आसपास कोई नकारात्मक शक्ति हो सकती है, जिसके कारण वह रोकर यह व्यक्त करता है।

खाना-पीना बंद कर देना

अगर आपका कुत्ता अचानक रोने लगे या खाना-पीना बंद कर दे, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। कहा जाता है कि कुत्ते घटनाओं को घटित होने से पहले ही भांप लेते हैं। ऐसे में वे रोते हैं और संकेत देते हैं कि घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button