ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

जीआरपी थाना के सामने अचानक फांसी के फंदे पर झूला युवक, मचा हड़कंप

कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार व जीआरपी थाना के एकदम सामने रविवार को एक युवक अचानक से छत के रास्ते से आया और गमछे से फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। आटो चालक व जीआरपी के जवान दौड़े और युवक को नीचे उठाते हुए फंदे को काटकर युवक को नीचे उतारा। युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। युवक छत में कहां से पहुंचा और आत्महत्या क्यों कर रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कटनी स्टेशन के मुख्य द्वार व जीआरपी थाना के सामने रविवार को 3.30 बजे के लगभग एकदम से टीन से कोई वस्तु के टकराने की आवाज आई। जीआरपी के जवान व आटो चालकों ने देखा कि गेट के ऊपर लगे एंगल से एक युवक गमछे के बने फंदे से लटक गया है। एकदम से युवक के फांसी में लटक जाने से गेट से निकल रहे यात्रियों में हड़कंप मच गई। आटो चालकों व जीआरपी के जवानों ने युवक को फंंदे पर लटका देखकर बिना किसी देरी के उसके पैर पकड़े और ऊपर की ओर उठा दिया। साथ ही कैची से फंदा काटकर युवक को नीचे उतारा। साथ ही उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत ठीक है। युवक के पास से मिले आधारकार्ड के आधार पर उसका नाम कार्तिक पिता नाताबार महिष्यादास 46 वर्ष निवासी राजरहट गोपालपुर नार्थ 24 परगना वेस्ट बंगाल बताया जा रहा है।

कई दिनों से घूम रहा था स्टेशन में

रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों ने बताया कि युवक पिछले कई दिनों से स्टेशन के पास ही घूमता रहता था। वहीं युवक ने पूछताछ में बताया कि वह बंगाल का रहने वाला है और मकान में छत ढालने का काम करता है। युवक की भाषा ठीक से समझ न आने के कारण उसके आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। युवक ने कुछ लोगों से परेशान होने की बात कही। हालांकि जीआरपी का कहना है कि युवक ऐसा क्याें कर रहा था, यह जानकारी नहीं लग पा रही है।

ऊपर जाने का नहीं रास्ता

जिस स्थान पर युवक फंदे पर झूला था, वहां तक जाने का काेई रास्ता नहीं है। इसके चलते माना जा रहा है कि वह स्टेशन के प्लेटफार्म की आेर से कहीं से चढ़कर वहां तक पहुंचा था और छोटे से रास्ते से फंदे पर लटक गया। जीआरपी ने स्टेशन के सीसीटीवी के फुटेज भी देखे लेकिन उसमें भी युवक कहीं से छत की ओर जाता हुआ नहीं दिख रहा है तो वह वहां तक पहुंचा कहां से यह भी पुलिस के लिए अभी पहेली बना हुआ है। वहीं जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा वाहने का कहना है कि युवक की भाषा बंगाली होने से बहुत सी बात समझ नहीं आ रही है। युवक ऊपर कैसे पहुंचा और क्या कारण था, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत ठीक है।

Related Articles

Back to top button