ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

भदोहीः बुरे फंसे बाहुबली MLA विजय मिश्र, अब इस मामले में एक और FIR दर्ज

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही में विधायक विजय मिश्रा की मुश्कीलें बढ़ती जा रही है। जहां शनिवार को विजय मिश्रा पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर की ग्राम प्रधान उषा मिश्रा ने अपने लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दो दिन पहले प्रधान के लेटर पैड के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रकरण की जांच कर रही थी। आरोप है कि प्रधान के लेटर पैड का दुरुपयोग करते हुए रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में फंसे विधायक के केस का स्थानांतरण भदोही से हटाकर अन्य जिले में स्थानांतरित करने की गुहार मानवाधिकार आयोग से लगाई गई थी।

इस पर महिला ग्राम प्रधान का कहना है कि उसकी तरफ से ऐसा कोई पत्र नहीं भेजा गया है। मामले में ग्राम प्रधान ने गोपीगंज कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके लेटर पैड का गलत तरीके से प्रयोग किया गया है। जिस मामले में गोपीगंज कोतवाली में धारा 419, 420, 467, 468 और 471 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। इससे पहले विधायक विजय मिश्रा की बेटी और छह अन्य के खिलाफ उसके रिश्तेदार को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस रिश्तेदार ने मिश्रा के खिलाफ उसकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। 

Related Articles

Back to top button