ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Road Accident: बुरहानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मातम, पुलिस फरार वाहन की तलाश मे... Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज...
देश

इंटेलीजेंस ब्यूरो में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, फटाफट कर लें अप्लाई

अगर आप भी इंटेलीजेंस ब्यूरो में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल, आईबी ने नोटिफिकेशन जारी कर सिक्योरिटी असिस्टेंट/ मोटर ट्रांसपोर्ट और मल्टी टास्किंग स्टॉफ की भर्तियां निकाली हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवारों 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर इंटेलीजेंस ब्यूरो में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंटेलीजेंस ब्यूरो में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि  केवल ऑनलाइन मोड में ही भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती

इंटेलीजेंस ब्यूरो में कुल 677 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है, जिसमें सिक्योरिटी असिस्टेंट/ मोटर ट्रांसपोर्ट के 263 पद शामिल हैं। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टॉफ के 315 पद शामिल हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता

  • मान्यता प्रार्त बोर्ड से 10वीं पास सर्टिफिकेट धारक इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • जिस राज्य के लिए अप्लाई कर रहे हैं उसका निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
  • सिक्योरिटी असिस्टेंट/ मोटर ट्रांसपोर्ट पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान और कम से कम एक साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हांलाकि, सिक्योरिटी असिस्टेंट/ मोटर ट्रांसपोर्ट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

इंटेलीजेंस ब्यूरो में भर्ती के लिए तीन स्टेज से होकर गुजरना होगा। पहला उम्मीदवारों को टियर 1 और टियर 2 की लिखित परीक्षा देनी होगी। दूसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। फिर इसके बाद अंत में उनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button