ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

कंगना vs शिवसेना विवाद के बीच शरद पवार ने की उद्धव से मुलाकात, कांग्रेस ने भी झाड़ा पल्ला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके सरकारी निवास ‘वर्षा’ पर भेंट की। राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों सहयोगियों के बीच 50 मिनट तक चली यह भेंट सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षा और नौकरियों में मराठाओं को आरक्षण देने से संबंधित राज्य के 2018 के कानून के क्रियान्वयन पर रोक लगाए जाने की पृष्ठभूमि में हुई। इस दौरान संजय राउत भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक कंगना के बंगले पर कार्रवाई बीएमसी की ओर से की गई है, इसमें राज्य सरकार का हस्तक्षेप नहीं है और ये राज्य का मामला भी नहीं है, ऐसे में इस मामले को ज्यादा महत्व नहीं देना है।

यह मुलाकात इस मायने से भी अहम है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तुलना करने और शिवसेना द्वारा इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देने को लेकर विवाद चल रहा है। शरद पवार से पहले बीएमसी के कमिश्नर सीएम उद्वव ठाकरे से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ कंगना मामले में शिवसेना को कांग्रेस का साथ नहीं मिल रहा है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने बुधवार को ट्वीट किया कि कंगना का ऑफिस अवैध था या उसे गिराने का एक तरीका? क्योंकि हाईकोर्ट ने कार्रवाई को गलत माना और तत्काल रोक लगा दी। निरुपन ने कहा कि पूरा एक्शन बदले की भावना से ओत-प्रोत था लेकिन बदले की राजनीति की उम्र बहुत छोटी होती है।

Related Articles

Back to top button