ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
धार्मिक

बरकत बढ़ने के साथ घर में आएगी खुशहाली, दीपावली पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

इंदौर। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजनीय माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। यदि कोई व्यक्ति लगातार आर्थिक तंगी से परेशान है तो तुलसी से जुड़े ये उपाय कर सकते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, यदि तुलसी के पौधे की नियमित पूजा की जाती है तो भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भक्त पर खुश होती है और करियर में सभी बाधाएं दूर कर देती है। ऐसे में दीपावली पर तुलसी से जुड़े ये उपाय जरूर करना चाहिए।

तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाएं

दशहरे से देवउठनी एकादशी तक रोज शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं। घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है धन की प्राप्ति होती है।

सुहाग का सामान

हर एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर सुहाग की चीजें जरूर चढ़ाना शुभकारी होता है। ऐसा करने से पति की उम्र लंबी होने के साथ-साथ परिवार में शांति आती है। सुहाग के सामान में चूड़ी, बिंदी, लाल चुनरी, सिंदूर, कुमकुम शामिल करना चाहिए।

गन्ने का रस

तुलसी के पौधे को गन्ने का रस चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे पर जल के साथ-साथ गन्ने का रस चढ़ाते हैं तो ऐसा करने से धन और सुख-शांति बनी रहती है। जीवन में खुशहाली आती है।

कच्चा दूध चढ़ाएं

तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। गुरुवार और शुक्रवार को कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। तुलसी के पौधे पर दूध चढ़ाने से जीवन में दुख दर्द दूर होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button