ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
देश

अयोध्या: सुन्नी वक्फ बोर्ड नहीं देगा रिव्यू पिटीशन, मस्जिद की जमीन किया स्वीकार

लखनऊ: अयोध्या जमीन विवाद पर 9 नवंबर को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर हर रोज कुछ न कुछ बयान आ रहा है। लेकिन मंगलवार को राजधानी लखनऊ में मुस्लिमों के सबसे बड़े पक्षकार सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की अहम बैठक के दौरान 7 में से 6 सदस्यों ने रिव्यू पिटीशन के खिलाफ दिखे। सूत्रों के अनुसार बैठक शुरू होते ही उसमें हंगामा शुरू हो गया था।

बैठक में सभी सदस्यों द्वारा चेयरमैन के फैसले का विरोध किया जा रहा था। फिर भी माना जा रहा था कि अयोध्या फैसले पर रिव्यू पिटीशन न दाखिल करने पर सहमति बन सकती थी। लेकिन आखिरकार मस्जिद के लिए दी गई जमीन को भी बोर्ड ने लेना स्वीकार किया है। सूत्रों के अनुसार कहा ये भी जा रहा है कि ज़मीन पर मस्जिद के साथ इस्लामिक यूनिवर्सिटी का भी निर्माण किया जा सकता है।

8 में से 7 सदस्य उपस्थित, 1 ने किया बहिष्कार
पता चला है कि 7 में से 6 सदस्य ज़ुफर फारूकी के पक्ष में हैं, वहीं एक सदस्य चेयरमैन के फैसलों के खिलाफ हैं। बता दें लखनऊ के वक़्फ़ बोर्ड के आफिस में हुई इस मीटिंग में बोर्ड के 8 में से 7 सदस्य उपस्थित थे। इनमें चेयरमैन जुफऱ फारूकी के साथ अब्दुल रज्जाक, अदनान फारुख शाह, खुशनूद मियां, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद जुनीद और मोहम्मद अबरार अहमद बैठक में मौजूद हैं। वहीं बोर्ड के एकमात्र सदस्य इमरान माबूद खान ने बोर्ड की मीटिंग का बहिष्कार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button