ब्रेकिंग
लुधियाना में विश्वासघात: 3 साल से घर में काम कर रही नौकरानी पर अलमारी से नकदी चुराने का गंभीर आरोप Ludhiana Extortion Racket: विदेशी गैंगस्टर हरमन संधू के दो सक्रिय शूटर गिरफ्तार, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल... लुधियाना के न्यू बहादुरके गांव में खूनी संघर्ष: ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे पंच के भाई पर दातर से ... जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: नकोदर में कैंटर से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मंगल सिंह नगर में रिहायशी मकान पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तो... तलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने न... Amritsar Murder Case Update: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने ली मेकअप आर्टिस्ट मैडी संधू... Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्... फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ... Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह...
देश

आतंकियों ने कश्मीर विश्वविद्यालय के बाहर किया ग्रेनेड हमला, 3 घायल

श्रीनगर: श्रीनगर के हजरतबल इलाके में स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय के निकट मंगलवार को संदिग्ध आतंकियों ने एक ग्रेनेड फेंका। इस हमले में 3 लोग घायल हो गए। घायलों का आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड आज दोपहर विश्वविद्यालय के सर सैयद द्वार के निकट फेंका गया था। इस हमले में 3 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रही है क्योंकि यह पता नहीं चल पाया है कि किस प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षाबलों ने बारामूला में भर्ती रैली को निशाना बनाने की कोशिकों को नाकाम करते हुए 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। आतंकियों की गिरफ्तार के बाद पूरे जिले में विशेषकर भर्ती रैली स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही रैली में शामिल होने पहुंच रहे युवकों की सख्त स्क्रीनिंग की जा रही है। बारामूला रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने हमले की फिराक में छिपे एक आंतकी को पकड़ा। उसकी पहचान आबिद के रुप में हुई है। आबिद ने ग्रेनेड व अन्य विस्फोटक मिले। उससे मौके पर की गई पूछताछ के आधार पर पता चला कि 3 आतंकी और हैं। सुरक्षाबलों ने उक्त 3 आतंकियों को पकड़ने की कार्रवाई करते हुए आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button