ब्रेकिंग
भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में एक के बाद एक सात दुकानों के शटर तोड़कर चोरी

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में बाइक पर आए चोरों ने आतंक मचाया। इलाके में घूम-घूमकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानों की ताले तोड़े और चोरी की। एक के बाद एक सात दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की गई। दो बाइक पर छह आरोपित थे। इनमें से तीन चोर जहां तकवारी कर रहे थे, वहीं तीन दुकानों में घुस रहे थे। आरोपितों ने घूम-घूम कर वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस को एक भी चोरी की भनक नहीं लग पाई। मंगलवार सुबह जब व्यापारियाें ने दुकान के ताले टूटे देखे, तो वे नाराज हो गए। पुलिस ने अन्य मामलाें की तरह एफआइआर दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया।

सभी के चेहरों पर नकाब पहने हुए थे

दो बाइकों में छह चोर रात ढ़ाई बजे गढ़ा पहुंचे। सभी के चेहरों पर नकाब पहने हुए थे। आरोपितों ने पहले गढ़ा बाजार में राजीव मेडिकल स्टोर की शटर तोड़ी। दो आरोपित दुकान के बाहर खड़े निगरानी कर रहे थे। वहीं तीन अंदर घुसे और ड्राज से लगभग 20 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी किया। इसके बाद चोर गढ़ा के ही रमेश किराना और फिर पंडा की मढिया के पास स्थित डॉ. एनके साहू के क्लिनिक में पहुंचे और वहां की भी शटर तोड़कर अंदर घुसे और ड्राज में रखी नकदी गायब कर दी। दो जगह चोरी के बाद आरोपित पिसनहारी की मढि़या के पास अभिषेक अरिहंत ट्रेडर्स पहुंचे। इस दुकान का भी शटर तोड़ा। वहां भी तीन आरोपित दुकान के भीतर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सड़क पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई

चोरी की इन वारदातों से व्यापारी नाराज हो गए। सड़क पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त का विरोध शुरू कर दिया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में न तो नियमित गश्त की जाती है और न ही चैक प्वाइंट लगाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button