ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
धार्मिक

कुत्ते का रोना देता है यह बड़ा संकेत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

इंदौर। हम सभी ने कई बार कुत्तों को रोते हुए देखा होगा। लेकिन इसकी क्या वजह होगी ये आपको हैरान कर देगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि अगर रात के समय घर के बाहर कोई कुत्ता ज्यादा देर तक भौंकता या रोता है, तो यह किसी अप्रिय घटना का संकेत देता है। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। कुत्तों के रोने के अलग-अलग संकेत मिलते हैं। आइए, जानते हैं उन संकेतों के बारे में।

घर के बाहर कुत्ते का रोना

ऐसा माना जाता है कि कुत्ते आने वाले खतरे या किसी अप्रिय घटना को पहले ही भांप लेते हैं। इसलिए वे इसे रोकर या भौंककर व्यक्त करने की कोशिश करते हैं।

बीमारी की ओर संकेत

अगर आप कभी भी अपने घर के बाहर किसी कुत्ते को रोते या भौंकते हुए देखें, तो सावधान हो जाएं। यह किसी बीमारी की ओर संकेत करता है। इसके अलावा, यह इस बात का भी संकेत देता है कि आपके घर में कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित होने वाला है।

नकारात्मक शक्ति का होना

ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई कुत्ता देर रात घर के बाहर या दरवाजे के पास रोता है, तो उसके आसपास कोई नकारात्मक शक्ति हो सकती है, जिसके कारण वह रोकर यह व्यक्त करता है।

खाना-पीना बंद कर देना

अगर आपका कुत्ता अचानक रोने लगे या खाना-पीना बंद कर दे, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। कहा जाता है कि कुत्ते घटनाओं को घटित होने से पहले ही भांप लेते हैं। ऐसे में वे रोते हैं और संकेत देते हैं कि घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button