ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Press Conference: सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे ... Supreme Court on Firecrackers: धार्मिक भावनाओं और जनस्वास्थ्य के बीच संतुलन जरूरी, सुप्रीम कोर्ट की ... PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया श... Barwadda Dhanbad News: कार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे तक लगा ... Ranchi IIIT News: छात्र आदित्य की मौत के बाद ट्रिपल आईटी में उग्र प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे की मां... Chhattisgarh Governance: धमतरी जिला प्रशासन की पहल, शिविर में जरूरतमंदों को मिले कृत्रिम अंग और उपकर... Bhilai Municipal Council Politics: भिलाई में सत्ता की जंग, 70 वार्डों में जीत के लिए बीजेपी-कांग्रेस... Madhya Pradesh Tragedy: तीन महीनों में एक ही घर से उठीं 3 अर्थियां, युवक को जिंदा जलाने के मामले में... Shivraj Singh Chouhan Update: कोसमी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई पर कृषि मंत्री ने जताई नाराजगी, नए घ... Madhya Pradesh Update: जबलपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, मामूली कहासुनी में पत्नी ने उतारा मौत क...
मध्यप्रदेश

इंदौर में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा- कांग्रेस को वोट देना मतलब भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराधों को आगे बढ़ाना

इंदौर। को वोट देने का मतलब विकास को जोड़ना और कांग्रेस को वोट देने का मतलब भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराधों को आगे बढ़ाना। विकास भाजपा ही करेगी। यह भाजपा की परंपरा है कि हम विकास के आधार पर वोट मांगते हैं। जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा, क्रिमिनल बढ़ेंगे। कांग्रेसियों ने पनडुब्बी, कोयला, चावल, रेत, शराब, सिंचाई आदि का घोटाला किया। इन्होंने भ्रष्टाचार में आकाश नहीं छोड़ा, पाताल नहीं छोड़ा, जल, धरती नहीं छोड़ी तो आपको छोड़ेंगे क्या।

ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राऊ स्थित तेजाजी चौक पर भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के समर्थन में आयोजित रोड शो में सभा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, अर्थव्यवस्था में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। कमल नाथ ने कहा था कि मैं 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करूंगा। लेकिन नहीं किया और लाखों किसान डिफाल्टर हो गए।

मप्र में विकास ही विकास हुआ

मध्य प्रदेश में 14 नए मेडिकल आए। 2003 के बाद सभी लोगों की आमदनी 10 गुना बढ़ी। प्रदेश का बजट 13 गुना और हमारे आदिवासियों का बजट 57 गुना बढ़ गया। विकास हो रहा है हाइवे, एयरपोर्ट, वल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, वंदे भारत आ रही है। मधु वर्मा को भोपाल भेजने का काम करो और भ्रष्टाचारियों को आराम दो। रोड शो के माध्यम से जो उत्साह दिखाया है, उसे देखकर लग रहा है कि मधु वर्मा को जिताना तय कर लिया है। हालांकि नड्डा के संबोधित करने के दौरान माइक से आवाज धीमी आ रही थी, जिसके कारण उनकी बातें ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पा रही थी।

Related Articles

Back to top button